भारतीय टीम (Indian Cricket Team) का वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से भारत को मात दी। इस मैच के बाद फैंस लगातार भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को मिस करते नजर आए। फैंस अभी भी धोनी को मैदान पर देखना चाहते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वह अपने दोस्तों के संग नैनीताल में नजर आ रहे हैं।इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने महेंद्र सिंह धोनी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ खास अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीरों में उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी नजर आ रही है। धोनी सभी तस्वीरों में अलग-अलग लुक में नजर आए। वहीं उनके लंबे बालों का नया लुक काफी आकर्षक लग रहा है। फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीरें काफी पसंद आ रही है। View this post on Instagram Instagram Postमहेंद्र सिंह धोनी हाल ही में उत्तराखंड के अपने पैतृक गांव ल्वाली भी पहुंचे थे। धोनी के यहां पहुंचने की तस्वीरें भी सामने आई थी। इस दौरान उन्होंने अपने कुलदेवता के दर्शन किए और पूजा पाठ भी किया था। वहीं उन्होंने अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ भी वक्त बिताया था। पिछले कुछ दिनों से धोनी उत्तराखंड में ही अपना वक्त बिता रहे हैं। उन्होंने यही अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन भी मनाया था।आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी फैंस आज भी धोनी के लिए काफी दिवाने नजर आते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग अब पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। धोनी भी फैंस को निराश नहीं करते हैं और उनके निजी जीवन के खास पल हमेशा सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। गौरतलब है कि धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते हुए नजर आते हैं।