भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोलता है। माही भारत के किसी भी कोने में जाएं उनके फैंस वहां उनका शानदार स्वागत करते हैं। ऐसा ही नजारा चेन्नई से सामने आया है। जहां अपने जन्मदिन के 2 दिन के बाद महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे थे। धोनी का एयरपोर्ट पर उनके फैंस ने जबरदस्त स्वागत किया। सोशल मीडिया पर धोनी के इस स्वागत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।एयरपोर्ट पर धोनी का हुआ भव्य स्वागतटीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चैंपियन फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में फैंस धोन को देखने पहुंचे थे। इस दौरान धोनी पर फूलों की बरसात भी की गई। महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई पहुंचने की वजह भी बेहद खास है। वह यहां अपने प्रोडक्शन हाउस से बनी पहली फिल्म एलजीएम के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च के लिए पहुंचे हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी साथ नजर आई हैं। दोनों एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं।WhistlePodu Army ® - CSK Fan Club@CSKFansOfficialThala Dhoni in Chennai for the Audio and Trailer launch of his first production Movie LGM #MSDhoni #LGM3226432Thala Dhoni in Chennai for the Audio and Trailer launch of his first production Movie LGM 💛#MSDhoni #LGM https://t.co/hzwwcOcfANआपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में एक्शन में नजर आते हैं। उनकी कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की चैंपियन बनी थी। यह आईपीएल के इतिहास में पांचवीं बार था जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स चैंपियन बनी थी। आईपीएल 2023 में धोनी का क्रेज भी अलग लेवल पर देखने को मिला। धोनी जिस भी स्टेडियम में मैच खेलने पहुंचे वह स्टेडियम हाउस फुल रहा है। फैंस धोनी को खेलता देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। माही ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और आईपीएल 2023 में बल्ले से कई धमाकेदार पारियां खेली।