रोहित शर्मा की चोट को लेकर ट्विटर पर उड़ा मजाक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए

प्रियांक पंचाल को रोहित शर्मा के स्थान पर टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में जगह मिली है
प्रियांक पंचाल को रोहित शर्मा के स्थान पर टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में जगह मिली है

टीम इंडिया (Team India) को दक्षिण अफ्रीका दौरे (SA vs IND) से पहले एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल होने के कारण फ़िलहाल टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। 3 वनडे मैचों की सीरीज को लेकर अभी संशय ही बना हुआ है। थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेन्द्र के सामने बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा को चोट लगने की खबर है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। रोहित शर्मा के बाहर होने पर ट्विटर पर भी लोगों ने अनेकों प्रतिक्रियाएं रखी हैं।

Ad

BCCI ने ट्वीट करते हुए इस बड़ी खबर की जानकारी दी है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मौजूद इंडिया 'ए' के कप्तान प्रियांक पंचाल (Priyank Panchal) को रोहित शर्मा के स्थान पर टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में जगह मिली है। भारतीय टीम 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो सकती है। इससे पहले खिलाड़ियों को तीन दिन के लिए मुंबई में क्वारंटीन रहना होगा। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक चीजें साफ़ नहीं हो पाई हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने पर रोहित शर्मा को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं:

Ad

(प्रियांक पांचाल भारत की टेस्ट टीम में चोटिल रोहित शर्मा की जगह लेंगे। रोहित को कल मुंबई में अपने प्रशिक्षण सत्र के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।)

Ad

(रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस प्रकार लौटते हुए)

Ad

(SENA देशों के दौरों से पहले चोटिल होने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा)

Ad

(रोहित शर्मा किसी भी विदेशी दौरे से पहले)

Ad

(जब भी कोई विदेशी दौरा आता है तो रोहित शर्मा इस प्रकार की एक्टिंग करते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस सदी के सबसे अनफिट खिलाड़ी )

Ad

(सब कहते हैं मैं प्रतिभाशाली हूँ हाँ मेरी एक्टिंग अच्छी है )

Ad

(दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा)

Ad

(रोहित शर्मा वनडे सीरीज के लिए भी उपलब्ध नहीं रहेंगे)

Ad

(किसी भी विदेशी दौरे से पहले रोहित शर्मा)

Ad

(जल्दी ठीक हो जाओ रोहित शर्मा)

(दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों से डरे रोहित शर्मा)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications