क्विंटन डी कॉक ने चालाकी दिखाकर किये 2 जबरदस्त रन आउट, MS Dhoni की झलक देखने को मिली

(Photo Courtesy: Jio Cinema Twitter)
(Photo Courtesy: Jio Cinema Twitter)

दक्षिण अफ्रीका में इस समय दक्षिण अफ्रीका टी20 क्रिकेट लीग (SA20 League) का खुमार अपने चरम है। यह लीग अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। मंगलवार को इस लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप और डरबन सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स ने जीत दर्ज की। वहीं मैच में विकेट के पीछे से क्विटंन डी कॉक (Quinton De Kock) ने कुछ ऐसी चालाकी दिखाई जिसे देख फैंस को भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद आ गई।

Ad

सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के खिलाफ मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने एक नहीं बल्कि दो बार बल्लेबाजों को बेवकूफ बनाकर एक ही अंदाज में रन आउट किया। पहली बार 19वीं ओवर की आखिरी गेंद पर पैट्रिक क्रूगर को हेनरिक क्लासेन की थ्रो पर रन आउट किया। दरअसल, इस गेंद पर क्रूगर दूसरा रन दौड़ रहे थे। वहीं विकेट के पीछे से डी कॉक बहुत सामान्य चाल में आ रहे थे। क्रूगर को यह देख ऐसा लगा कि गेंद गेंदबाज की छोर पर थ्रो होने वाली है लेकिन क्लासेन ने गेंद डी कॉक की ओर थ्रो की और बल्लेबाज के क्रीज के अंदर पहुंचने के ठीक पहले डी कॉक ने तेज हाथ चलाया और स्टंप बिखरते हुए बल्लेबाज को रन आउट कर दिया।

Ad

डी कॉक की यह चालाकी देख बल्लेबाज हैरान रह गए। डी कॉक ने यह काम फिर सनराइजर्स के आखिरी ओवर में भी किया। इस बार उन्होंने हार्मर को कुछ इसी अंदाज में शिकार बनाया और पवेलियन की राह दिखाई। क्विंटन डी कॉक के इस शानदार फील्डिंग का वीडियो जियो सिनेमा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

फैंस को डी कॉक की विकेटकीपिंग काफी पसंद आ रही है। इस शानदार विकेटकीपिंग देख फैंस को भारत के दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। महेंद्र सिंह धोनी भी अपने करियर में इस तरह कई बल्लेबाज को चकमा देकर आउट किया है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications