शाहिद अफरीदी ने खोला पाकिस्तान बोर्ड के खिलाफ मोर्चा, टीवी पर आकर किया चौंकाने वाला खुलासा

New Zealand v Pakistan - 2nd T20
शाहिद अफरीदी ने कुछ बड़े आरोप लगाए हैं

शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। बाद में वह इंग्लैंड भी चले गए थे और अभी वहां रिकवर हो रहे हैं। इस बीच पूर्व पाक खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने एक बड़ा खुलासा किया है। अफरीदी ने हैरान करने वाली बात कहते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Ad

एक पाक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि शाहीन अफरीदी खुद के खर्चे से इंग्लैंड गए हैं और ठीक होने के लिए पीसीबी ने उनके लिए कुछ नहीं किया है। अफरीदी ने गंभीर आरोप जड़ते हुए कहा कि मैंने यहाँ डॉक्टर की व्यवस्था की थी और इंग्लैंड में शाहीन ने खुद यह व्यवस्था की है और अपने खर्चे पर ही उन्होंने यह सब किया है। पीसीबी ने उनके लिए कुछ नहीं किया है।

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में चोट के बाद शाहीद अफरीदी मैदान से दूर हो गए थे। उनको एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों से मिलते देखा गया था। बाद में वह इंग्लैंड के लिए चले गए थे। पीसीबी के डॉक्टर ने कहा था कि उनको किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख में रहने की आवश्यकता है। इसके बाद शाहीन अफरीदी लंदन गए थे। अब शाहिद अफरीदी ने खर्चे को लेकर बोर्ड को कटघरे में खड़ा किया है। देखना होगा कि पीसीबी की तरफ से इन आरोपों पर क्या जवाब आता है।

India v Pakistan - ICC Men's T20 World Cup 2021
India v Pakistan - ICC Men's T20 World Cup 2021

अफरीदी लंदन में रिहैब से गुज़र रहे हैं। उनका एक वीडियो भी आया है जिसमें वह जिम में थोड़ी कसरत करने का प्रयास कर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप तक शायद वह ठीक होकर मैदान पर लौटेंगे। उनको टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने अपनी टी20 टीम का ऐलान गुरुवार को ही किया है।

इंग्लैंड की टीम के खिलाफ पाकिस्तान की टीम घरेलू मैदानों पर 7 टी20 खेलेगी। हालांकि अफरीदी इन मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications