शिखर धवन ने आईपीएल से पहले खेली धुआंधार पारी, RCB के दिनेश कार्तिक बुरी तरह हुए फ्लॉप

शिखर धवन की बेहतरीन पारी (Photo Credit - IPLT20)
शिखर धवन की बेहतरीन पारी (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2024 (IPL) के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और उससे पहले ही सभी खिलाड़ी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और धुआंधार पारी खेली। हालांकि आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वो बिना खाता खोले आउट हो गए।

Ad

शिखर धवन इस मैच में डीवाई पाटिल ब्लू टीम के लिए खेल रहे थे। हालांकि उनकी धुआंधार पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई। उनकी टीम को सिर्फ एक रन से टाटा स्पोर्ट्स क्लब से हार का सामना करना पड़ा। टाटा स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर बनाया। चिन्मय सुगर ने 29 गेंद पर 8 चौके की मदद से 51 रनों की पारी खेली। वहीं अपूर्व वानखेड़े ने सिर्फ 42 गेंद पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 83 रन बनाए। यही वजह रही कि टीम 185 का विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही।

शिखर धवन ने 28 गेंद पर 39 रन बनाए

टार्गेट का पीछा करने उतरे डीवाई पाटिल ब्लू टीम के लिए शिखर धवन ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 28 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली। वहीं नूतन गोयल ने 35 गेंद पर 38 रन बनाए। शुभम दुबे ने भी सिर्फ 18 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से धुआंधार 42 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद टीम एक रन से पीछे रह गई और सिर्फ 184 रन ही बना सकी। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

आपको बता दें कि डीवाई पाटिल टी20 कप में हार्दिक पांड्या और इशान किशन जैसे क्रिकेटर भी हिस्सा ले रहे हैं। पहले मैच में इशान किशन का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications