भारतीय टीम (Team India) के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) उन प्रमुख खिलाड़ियो में से एक हैं, जो हमेशा से फैंस द्वारा पसंद किये जाते रहे हैं। हालाँकि, पिछले लम्बे समय से दाएं हाथ का अनुभवी बल्लेबाज टीम इंडिया से बाहर चल रहा है और उनकी वापसी की उम्मीदें न बराबर हैं। भले खेल के जरिये 'गब्बर' फैंस को एंटरटेन करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वो निरंतर अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहते हैं।शिखर धवन अक्सर इंस्टाग्राम पर मजेदार रील्स साझा करते रहते हैं। मंगलवार को एक बार फिर धवन ने एक रील शेयर की, जिसके जरिये उन्होंने लोगों के शादी न करने के पीछे के डर को बताया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,जब आप गंभीर रूप से मजाकिया हो सकते हैं तो गंभीर क्यों रहें। View this post on Instagram Instagram Post38 वर्षीय बल्लेबाज के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'अरे, शिखर भाई इतना सच नहीं नहीं बोलना चाहिए था।'गौरतलब है कि धवन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, उसके बाद से वो टीम से ड्राप हो गए थे और उनकी दोबारा टीम में वापसी नहीं हुई। मौजूदा समय में टीम इंडिया में सलामी बल्लेबाज के कई सारे विकल्प मौजूद हैं, जो अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं।शिखर धवन आखिरी बार आईपीएल 2023 में एक्शन में दिखे थे, जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स की अगुवाई की थी। हालाँकि, उसमें भी वो इंजरी के चलते पूरे मैच नहीं खेल पाए थे। आईपीएल 2024 के लिए पंजाब ने उन्हें रिटेन किया है और धवन 17वें सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें धवन पंजाब की किट पहने नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखे थे।