MS Dhoni के बाद कौन होगा CSK का कप्तान ? सुरेश रैना ने दिया ये जवाब

IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans
IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने टीम के अगले कप्तान को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि एम एस धोनी के संन्यास के बाद वो कौन-कौन से विकल्प हो सकते हैं, जिन्हें कप्तान बनाया जा सकता है। रैना के मुताबिक जिसे भी इस सीजन टीम का उप कप्तान नियुक्त किया जाएगा, उसके कप्तान बनने की संभावना ज्यादा हो सकती है। रैना ने कहा कि ये सीजन धोनी से ज्यादा सीएसके के लिए काफी अहम है।

Ad

एम एस धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल का टाइटल जिताया और कई बार फाइनल तक पहुंचाया। धोनी ने 2008 में सीएसके की कमान संभाली थी और तबसे लेकर अभी तक टीम के लिए काफी सफलता हासिल की। हालांकि एम एस धोनी अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं और पिछले कुछ सीजन से यही कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है। अभी तक एम एस धोनी ने आईपीएल से अपने संन्यास को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। उन्होंने इतना जरुर कहा था कि वो चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलना चाहेंगे।

ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी के लिए एक अच्छे ऑप्शन हैं - एम एस धोनी

अगर धोनी संन्यास लेते हैं तो सीएसके का अगला कप्तान कौन होगा, ये सबसे बड़ा सवाल रहेगा। सुरेश रैना ने इस बारे में बात करते हुए जियो सिनेमा पर कहा,

सबसे बड़ा सवाल ये है कि एम एस धोनी के बाद अगला कप्तान कौन होगा। अगर धोनी कप्तानी छोड़ भी देते हैं तब भी वो डगआउट में मेंटर के तौर पर जरुर रहेंगे। लेकिन सवाल यही रहेगा कि वो किसे कप्तान के तौर पर तैयार करेंगे। सीएसके के लिए ये काफी अहम साल है। धोनी की निगाहें किसके ऊपर होंगी। ऋतुराज गायकवाड़ एक अच्छे ऑप्शन हैं। धोनी से ज्यादा ये सीजन सीएसके के लिए अहम है। हमें देखना होगा कि टीम का उप कप्तान किसे बनाया जाता है और उसी को धोनी अगला कप्तान बना सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications