IPL 2024 : हार्दिक पांड्या को मिला अपना 'जबरा फैन', पैर छूकर लिया अपने आइडल का आशीर्वाद, देखें वीडियो 

Picture Courtesy: Durgesh Tewary Twitter Snapshots
Picture Courtesy: Durgesh Tewary Twitter Snapshots

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आज आठवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (MI vs SRH) के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा, जिसके लिए 26 मार्च को ही मुंबई का स्क्वाड वेन्यू पर पहुंच गया था। इस बीच एक फैन का अपने आइडल और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से मिलने का सपना पूरा हुआ।

Ad

अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हारने के बाद से पांड्या की कप्तानी की काफी आलोचना हो रही है। मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाये जाने के बाद से कुछ फैंस उनसे नाराज दिख रहे हैं।

हालाँकि, ऐसे फैंस भी हैं जो हार्दिक पांड्या की प्रशंसा करते हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। दुर्गेश तिवारी नाम के एक फैन ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह मुंबई इंडियंस के कप्तान से मिलने के बाद अपना टैटू दिखाते और स्टार ऑलराउंडर के साथ तस्वीर क्लिक करने से पहले उनके पैर छूते हैं। इस दौरान पांड्या कुछ समय के लिए अपने फैन से बातचीत भी करते हैं।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

गौरतलब है कि पांड्या ने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल मुकाबले खेले थे। 2022 में उन्होंने अपनी कप्तानी को टीम को विजेता बनाया था, जबकि पिछले सीजन में जीटी उपविजेता रही थी। इसके बाद आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने पांड्या को गुजरात से कैश ट्रेड के जरिये अपनी टीम में शामिल कर लिया था। फिर एमआई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त कर दिया था।

दाएं हाथ के ऑलराउंडर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस की ओर से ही खेलते हुए की थी। दाएं हाथ के ऑलराउंडर ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई को टाइटल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद आईपीएल 2021 के बाद एमआई ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था और फिर जीटी ने मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीदकर अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications