WPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने जारी किया एंथम सांग, हरमनप्रीत कौर समेत सभी खिलाड़ी जोश में आये नजर 

WPL 2023 का पहला मैच मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स खेला जायेगा
Photo Courtesy : Mumbai Indians Twitter

महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League 2023) की शुरुआत कल से यानी 4 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना गुजरात जायंट्स के साथ होगा। वहीं, इस मैच से पहले 3 मार्च को मुंबई ने WPL 2023 के लिए अपना एंथम सांग जारी कर दिया है, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत टीम के बाकी खिलाड़ी भी जोश से भरे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी भी इस वीडियो में दिखाई दे रही हैं।

Ad

30 सेकंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,

ती आली रे... एक गाना, एक आवाज, एक क्रांति।
Ad

बता दें कि, महिलाओं की इस मेगा टी20 लीग में मुंबई की कमान भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सँभालती हुई नजर आएँगी। हरमन भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं और उनके पास अनुभव की भी कोई कमी नहीं है। इस वजह से मुंबई की फ्रेंचाइजी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौपीं है। टीम की कप्तानी मिलने पर हरमनप्रीत भी काफी उत्साहित हैं। एमआईटीवी से बात करते हुए उन्होंने ने कहा, 'मैंने टीवी पर मुंबई इंडियंस की टीम को काफी सफलता हासिल करते हुए देखा है और अब मैं इस टीम का हिस्सा बनूंगी।'

इसके साथ भारतीय कप्तान ने मुंबई के स्क्वाड में कोचिंग स्टाफ शार्लेट एडवर्ड्स और झूलन गोस्वामी के साथ काम करने को लेकर भी खुशी व्यक्त की और कहा,

झुलु दी के साथ काम करने में मजा आएगा ही, लेकिन शार्लेट के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और उनके बारे में कहा जाता है कि उनके जैसे शांत और संवेदनशील कोच कम ही हैं। मुझे उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

WPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एमेलिया केर, अमनजोत कौर, नताली सीवर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायन, हीदर ग्राहम, इसाबेले वोंग, प्रियंका बाला, जिनतिमानी कलिता, नीलम बिष्ट, साइका इशाक़, सोनम यादव, धारा गुज्जर, हुमैरा क़ाज़ी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications