महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) की शुरुआत में अब केवल 1 हफ्ते का समय बाकी रह गया है। आईपीएल (IPL) के बाद पहली बार महिला संस्करण की शुरुआत होने वाली है। इस लीग में 5 महिला टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात जायंट्स (GJ), यूपी वॉरियर्ज (UPW) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीम शामिल है। इस आगामी WPL 2023 के पहले संस्करण के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपनी महिला टीम की जर्सी को लॉन्च कर दिया है।मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी ने सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो शेयर किया, जिसमें जर्सी मौजूद है और ऊपर लिखा है कि, 'मुंबई के लिए मुंबई की जर्सी बहुत प्यार से। WPL के लिए पहली मुंबई इंडियंस की जर्सी। इस नई जर्सी को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग की जर्सी को लॉन्च करते हुए कैप्शन में लिखा कि. 'यहाँ सूरज, समुद्र, मुंबई का गोल्ड और नीला रंग मौजूद है। यहां हमारी पहली WPL जर्सी और वह सब कुछ है, जो एक महिला अपने संग लाती है।'Mumbai Indians@mipaltan- here’s to sun, the sea, the blue-and-gold of Mumbai. Here’s to our first-ever #WPL jersey and all she brings. 🫶#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe2214170🌅- here’s to sun, the sea, the blue-and-gold of Mumbai. Here’s to our first-ever #WPL jersey and all she brings. 🫶#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe https://t.co/mOmNg0d9hOमुंबई इंडियंस की महिला टीम ने शुरू किया अभ्यासजर्सी लॉन्च से पहले मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने आगामी वुमेन्स प्रीमियर लीग के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। मुंबई इंडियंस की कोच चारलोट एडवर्ड्स की अगुआई में युवा महिला खिलाड़ी मैदान पर नजर आई, जहाँ एडवर्ड्स अपने अनुभव उनसे साझा करती हुई दिखाई दे रही हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर फोटोज डालते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'हमारी टीम का पहला हडल और पहला अभ्यास सत्र।'Mumbai Indians@mipaltanFirst team huddle, first training session for our team - all#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL236372First team huddle, first training session for our team - all😄#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL https://t.co/zmCX7PvuaU WPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की महिला टीम हरमनप्रीत कौर, प्रियंका बाला, धारा गुज्जर, हीथर ग्रैहम, जिनतिमानी कलिता, अमनजोत कौर, हुमैरा क़ाज़ी, अमेलिया केर, हेली मैथूस, नैट स्कीवर, क्लो ट्राईऑन, पूजा वस्त्राकार, यास्तिका भाटिया, नीलम बिष्ट, साइका इशके, इसी वोंग, सोनम यादव।