अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स ने #SHEBELIEVESWEBELIEVE की शपथ ली

Photo Courtesy WPL 2024
Photo Courtesy WPL 2024

यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स (UP Warrioz vs Delhi Capitals) के बीच आज महिला प्रीमियर लीग का 15वां मुकाबला खेला गया। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान दोनों टीमों के मन में एक अलग और बड़ा लक्ष्य था। भारतीय खेल इतिहास में एक दुर्लभ अवसर उस समय आया जब दोनों टीमों के प्रशंसकों और खिलाड़ियों ने एक साझा मिशन के लिए हाथ मिलाया। और यह साझा मिशन - #SHEBELIEVESWEBELIEVE का संदेश फैलाना, महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन करना और आत्म-विश्वास के महत्व पर जोर देना था।

Ad

दोनों टीमों की कप्तानों-मेग लैनिंग और एलिसा हीली ने महिला सशक्तिकरण का संदेश फैलाने के लिए सिक्का उछालते समय #SHEBELIEVESWEBELIEVE संदेश वाला एक बैनर अपने हाथों में ले रखा था।

#SHEBELIEVESWEBELIEVE अभियान के बारे में यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने कहा, "हम खेल और जीवन में अपने सपनों को पूरा करने के हर महिला के अधिकार में विश्वास करते हैं। ऊपर उठने की भावना का जश्न मनाने के लिए क्रिकेट एक आदर्श मंच है। जीत का दावा करने के लिए सभी बाधाएं पार करनी होती हैं और हमारा मानना है कि महिलाओं को हर दिन खुद को नया रूप देना होता है।

इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा, "खेल सभी के लिए है। हमारा खेल-क्रिकेट, महिलाओं के लिए एक लंबा सफर तय कर चुका है और महिला प्रीमियर लीग ने अब तक अपने दो सीज़न में ही इसे बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी भी युवा लड़की के लिए टीवी पर या स्टेडियम में इस रोमांचक टूर्नामेंट को देखना, उन्हें आशा देता है कि वे भी एक दिन इस तरह मंच पर हो सकते हैं, और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।”

8 मार्च को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला यूपी वारियर्स से हुआ। मैच के अंत में मैदान का चक्कर लगाते समय दोनों टीमों की सदस्य #SHEBELIEVESWEBELIEVE बैनर थामे हुए थीं। फिर सबने इस महत्वपूर्ण दिन पर स्टेडियम में आने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

मैच की बात करें तो यूपी टीम ने 139 रनों का लक्ष्य दिल्ली के सामने रखा लेकिन दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम 2 ओवरों में 6 विकेट एक के बाद एक खो दिए और मुकाबला जीतने से केवल 1 रन दूर रह गई।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications