भारत में महिलाओं की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले जा रहे हैं। अब तक इस टूर्नामेंट गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कमाल का प्रदर्शन किया है। आज मुंबई की टीम यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैदान में उतरी है। इस मुकाबले से पहले मुंबई की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) का एक मजेदार वीडियो सामने आया है।मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यास्तिका भाटिया का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनसे बॉलीवुड के कुछ फेसम डॉयलॉग के बारे में पूछा जाता है। उन्हें आधे डॉयलॉग दिए जाते हैं। जिन्हें वह पूरा करती है। इसमें यास्तिका कुछ लोगों के साथ रहने से ही सब ठीक हो जाता है। तुसी जा रहे हो, तुसी ना जाओ। हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक ही बार होती है और प्यार भी एक बार होता है। उठाले रे बाबा, अरे मुझे नहीं इसको उठा ले। जैसे फेमस बॉलीवुड डॉयलॉग को पूरा करती हैं। View this post on Instagram Instagram Postयास्तिका का यह वीडियो काफी मजेदार है। मुंबई इंडियंस के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वह यास्तिका के बॉलीवुड के ज्ञान की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने मौजूदा महिला प्रीमियर लीग में अब तक दो मुकाबले खेले हैं। इन दोनों मैचों में मुंबई ने कमाल की जीत हासिल की है।इस चैंपियन टीम ने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक तरीके से रनों से हराया था। इसके बाद टीम ने दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से शिकस्त दी थी। आज यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई अपने इस जीत के अभियान को बरकरार रखना चाहेगी और लगातार तीसरा मुकाबला जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज के मुकाबले में जीत किसे मिलती है।