WPL ऑक्शन में वृंदा दिनेश और काशवी गौतम के सबसे महंगे बिकने को लेकर ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब 

WPL 2024 ऑक्शन में कुल 30 खिलाड़ी बिके (PC: Twitter)
WPL 2024 ऑक्शन में कुल 30 खिलाड़ी बिके (PC: Twitter)

WPL 2024 का ऑक्शन खत्म हो चुका है। इस ऑक्शन के लिए कुल 165 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 30 खिलाड़ियों को खरीदार मिले हैं। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमें पूरी कर ली हैं। भारतीय खिलाड़ियों में काशवी गौतम (Kashvee Gautam) सबसे महंगी बिकने वाली खिलाड़ी रहीं, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने दो करोड़ रूपये में खरीदा। उनके अलावा कर्नाटक की वृंदा दिनेश (Vrinda Dinesh) को यूपी वॉरियर्ज ने 1 करोड़ 30 लाख रूपये की धनराशि खर्च करके अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया।

Ad

इन दोनों खिलाड़ियों को बेस प्राइस 10-10 लाख रूपये था, लेकिन नीलामी में दोनों को उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ी रकम में खरीदा गया। भारतीय खिलाड़ियों में काशवी और वृंदा के ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने पर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

आइए कुछ प्रतिक्रियाओं पर नजर डालें:

Ad

(काशवी गौतम ने 2 करोड़ में बिक कर सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में सुर्खियां बटोरीं।)

Ad

(काशवी गौतम को शुभकामनाएं और गुजरात जायंट्स को बधाई।)

Ad

(काशवी गौतम ने डब्ल्यूपीएल में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में एक रिकॉर्ड बनाया, गुजरात जायंट्स ने उन्हें 2 करोड़ खरीदा।)

Ad

(WPL 2024 Auction के बड़े विजेता (भारतीय खिलाड़ी)। काशवी गौतम और वृंदा दिनेश।)

Ad

(वृंदा दिनेश यूपी वॉरियर्ज में शामिल हुईं।)

Ad

(युवा काशवी गौतम को 2 करोड़ रुपये में खरीदे जाने पर अच्छा लगा। इनस्विंग गेंदबाजी करने के साथ बड़े हिट भी लगा सकती हैं। यदि वह अपनी गति को थोड़ा बढ़ा लें, तो यह भारत के नजरिये से अच्छा होगा।)

Ad

(आज महिला आईपीएल नीलामी की क्या खूबसूरत कहानी रही है। भारत की अनकैप्ड विस्फोटक बल्लेबाज वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्ज ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये में चुना। उनका बेस प्राइस सिर्फ 10 लाख था।)

Ad

( शीर्ष क्रम की विस्फोटक बल्लेबाज़ वृंदा दिनेश (अनकैप्ड!) यूपी वॉरियर्ज में शामिल हुई हैं।)

(याद रखने योग्य बोली। गुजरात जायंट्स ने सबसे बड़ी बोली लगाकर काशवी गौतम को 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया।)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications