भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। इस दौरे पर भारत को तीनों फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है। इसी दौरे के बीच आज भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुलदीप यादव के जन्मदिन पर उनके खास दोस्त और भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने उन्हें बधाई दी है। चहल ने इस मौके पर कुलदीप यादव के लिए खास मैसेज और उनकी तस्वीरें शेयर की है।अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुलदीप यादव संग तस्वीरें शेयर करते हुए चहल ने उनके लिए एक मैसेज लिखा है। चहल ने लिखा कि ‘मैदान पर भी और मैदान के बाहर भी हम दोनों की जोड़ी हमेशा एक साथ। हमारी जोड़ी में कूल जोड़ने वाले को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कुल-चा हमेशा के लिए एक साथ।’ View this post on Instagram Instagram Postयुजवेंद्र चहल ने कुलदीप यादव और अपनी एक साथ कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों भारतीय टीम की जर्सी में नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस को भी युजवेंद्र चलह द्वारा शेयर की गई सभी तस्वीरें काफी पसंद आ रही है। फैंस कमेंट्स में कुलदीप यादव को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। चहल लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। माना जा रहा था कि युजवेंद्र चहल का चयन एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप के दौरान होगा हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब उन्हें वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम में वापसी का मौका मिला है। फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें कुलचा (कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल) की जोड़ी एक बार फिर एक साथ मैदान पर खेलते हुए दिखेगी।