आज ही के दिन एम एस धोनी और सुरेश रैना ने लिया था संन्यास, ट्विटर पर आईं प्रतिक्रियाएं

Nitesh
England v India - Royal London One-Day Series 2014
England v India - Royal London One-Day Series 2014

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) और दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने आज ही के दिन दो साल पहले संन्यास का ऐलान किया था। सबसे पहले एम एस धोनी ने अपने संन्यास की खबर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी और उसके बाद रैना ने भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में 15 अगस्त की शाम अचानक संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। धोनी ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए संन्यास लेने का ऐलान किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने इस वीडियो में अपने करियर से जुड़ी यादों को शेयर करते हुए 'मैं पल दो पल का शायर हूँ' गाना बैकग्राउंड में रखा था।

उनके संन्यास लेने के थोड़ी ही देर बाद सुरेश रैना ने भी अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा कि एम एस धोनी मैं भी इस सफर में आपको ज्वॉइन करता हूं। सुरेश रैना ने पंद्रह साल तक भारतीय टीम के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला और कई यादगार पारियां खेली। 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे सुरेश रैना ने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ा था। भारतीय टीम के लिए सुरेश रैना ने 2005 में पदार्पण किया और उस दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट से शुरुआत की।

वहीं एम एस धोनी की अगर बात करें तो उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को आईसीसी के तीनों टाइटल जितवाए। इसके अलावा विकेटकीपिंग में भी कई सारे रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किए थे।

एम एस धोनी और सुरेश रैना के संन्यास के दो साल पूरे होने पर ट्विटर पर फैंस की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा ?

एम एस धोनी और सुरेश रैना के संन्यास के दो साल पूरे होने पर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications