Usman Afzaal And Malaika Arora Sister love story: क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत ही पुराना है, क्रिकेट जगत की कई जोड़ियां बॉलीवुड से ही बनी हैं। क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के अफेयर हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं, यह सिर्फ भारतीय क्रिकेटर्स तक ही सीमित नहीं है, विदेशी क्रिकेटर्स भी बॉलीवुड हसीनाओं के प्यार में गिरफ्तार हो चुके हैं। कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का नाम भी इस लिस्ट में आता है।आज आपको पाकिस्तानी मूल के ऑलराउंडर उस्मान अफजल और मलाइका अरोड़ा की बहन के अफेयर के बारे में बताएंगे। उस्मान अफजल और अमृता अरोड़ा के अफेयर की खबरें साल 2007-08 में चर्चा की विषय बनी रही थीं। दोनों को एक साथ घूमते हुए भी कई बार देखा गया था। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते भी कभी नहीं छुपाया नहींं था।पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान और अमृता का अफेयरदरअसल साल 2007-08 में मीडिया में खबरें थीं कि उसमान अफजल और अमृता अरोड़ा एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं, दोनों को सार्वजनिक रुप से एक- साथ देखा भी गया था। वहीं साल 2007 में उस्मान अफजल और अमृता अरोड़ा देश के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक कौन बनेगा करोड़पति में भी पहुंचे थे। उस शो में दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान थे। उस समय खबरें ऐसी थीं कि अफजल और अमृता के शादी करने वाले थे। अमृता तब अफजल के बारे में खूब तारीफ किया करती थीं। उन्होंने उस शो में कहा था कि अफजल बिल्कुल मेरे लिए बने हैं। और मैं बहुत जल्द इस रिश्ते को कानूनी बना दूंगी। उस वक्त खुलकर यह रिश्ता सामने आया था जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें भी आने लगी थीं। View this post on Instagram Instagram Postहालांकि 4 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। उस्मान अफजल से अलग होने के बाद अमृता ने बिजनेस मैन शकील लदाक को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों ने लगभग 6 महीने तक एक दूसरे को डेट किया। 4 मार्च 2009 को अमृता ने रीतिरिवाज के साथ शकील से शादी रचा ली थी।सहेली का पति चुराने के लगे थे आरोपशकील से शादी करने के बाद अमृता अरोड़ा पर कई तरह के आरोप लगे थे, कि उन्होंने अपनी सहेली का घर बर्बाद कर दिया था। दरअसल अमृता अरोड़ा ने जिस शख्स से शादी की वह उनकी सहेली के पति थे। हालांकि अमृता की सहेली निशा राणा और शकील की शादी साल 2006 में टूट चुकी थी। उस वक्त अमृता उसमान के साथ रिलेशनशिप में थीं। शादी के बाद निशा ने अपनी सहेली पर कई आरोप लगाए थे। अमृता की शादी के बाद निशा ने मीडिया में आकर खुलेआम अपनी सहेली पर पति चुराने के आरोप लगाए थे।