Raza Hasan Engagement Pooja: पाकिस्तान के क्रिकेटर रजा हसन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिन पहले ही अपनी सगाई की खबर शेयर की थी। इसके बाद से ही रजा हसन चर्चा का विषय बने हुए हैं। रजा हसन भारत की एक हिन्दू लड़की से शादी करने वाले हैं। रजा की होने वाली वाइफ का नाम पूजा है। शादी के बाद पूजा हिन्दू धर्म को छोड़ इस्लाम कबूल करने के लिए भी तैयार हैं। रजा का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए सिर्फ 11 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं।रजा हसन और पूजा बोमन ने की सगाईरजा हसन और पूजा की शादी की खबर ने दोनों देशों के लोगों के बीच चर्चाएं तेज कर दी हैं। हर जगह रजा हसन की शादी की बात हो रही है। रजा अपने देश से बाहर शादी कर रहे हैं और एक हिन्दू लड़की को अपना जीवनसाथी बना रहे हैं। रजा हसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी सगाई हो गई है। तस्वीर में दोनों ही बेहद खुश दिखाई पड़ रहे हैं। पूजा न्यूयार्क में रहती हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पूजा धर्म बदलने के लिए तैयार हैं और शादी के बाद वे हिंदू धर्म को छोड़कर इस्लाम को अपना लेंगी।इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीररजा हसन के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट है। यह अकाउंट ब्लू बैज से वैरिफाई नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसी अकाउंट का हवाला दिया गया है। इस पर एक फोटो शेयर की गई है। इसमें रजा और पूजा एक साथ नजर आ रहे हैं। रिपोर्टस के मुताबिक रजा हसन जनवरी 2025 में भारत की पूजा के साथ विवाह बंधन में बंध सकते हैं। धर्म परिवर्तन के मामले की वजह से पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी सुर्खियों में आ गई हैं। सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से विवाह करने का फैसला किया था। शोएब ने इसी साल की शुरुआत में सानिया से तलाक ले लिया था। View this post on Instagram Instagram Post