RCB की वजह से कैसे पैट कमिंस को हुआ था करोड़ों का फायदा, SRH को चुकानी पड़ी थी रिकॉर्ड कीमत 

2024 IPL Qualifier 2 - Sunrisers Hyderabad v Rajasthan Royals - Source: Getty
2024 IPL Qualifier 2 - Sunrisers Hyderabad v Rajasthan Royals - Source: Getty

IPL Auction most expensive Players: आईपीएल ऑक्शन हमेशा से क्रिकेट फैंस का पसंदीदा इवेंट रहा है। इसमें कई खिलाड़ी मोटी रकम पाकर फर्श से अर्श तक पहुंच जाते हैं। कई बार ऐसा देखने को मिला है, जिस खिलाड़ी के बारे में ज्यादातर फैंस को पता भी नहीं होता, वो करोड़ों की कमाई कर लेता है। आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में अब तक बिके सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2024 में खेलने के लिए 24.75 करोड़ रूपये दिए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एक और तेज गेंदबाज पैट कमिंस हैं।

Ad

पिछले सीजन के लिए हुए ऑक्शन में पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था। हालांकि, कमिंस को इतनी बड़ी रकम दिलवाने में आरसीबी का बड़ा हाथ रहा। उसी की वजह से SRH को कमिंस को खरीदने के लिए इतने ज्यादा पैसे खर्च करने पड़े थे।

Ad

RCB की वजह से हुआ था SRH को तगड़ा नुकसान

दरअसल, पिछले सीजन के लिए हुए ऑक्शन में पैट कमिंस का बेस प्राइस दो करोड़ रूपये था। जब उनके नाम की बोली लगी तो सबसे पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच कमिंस को खरीदने की रेस लगी। मुंबई इंडियंस ने अपनी बोली 4 करोड़ 60 लाख से ऊपर नहीं बढ़ाई थी। इसके बाद आरसीबी की टीम रेस में शामिल हो गई। सीएसके भी 7.60 करोड़ की बोली लगाने के बाद रेस से बाहर हो गई।

इसके बाद SRH ने एंट्री ली। आरसीबी की फ्रेंचाइजी जानती थी कि हैदराबाद हर हाल में कमिंस को खरीदना चाहती थी, इसी वजह से वह जानबूझकर कमिंस पर बोली बढ़ाते चले गए। धीरे-धीरे बोली 20 करोड़ की पार पहुंच गई। किसी को उम्मीद नहीं थी कि कमिंस के ऊपर इतनी बड़ी बोली भी लगेगी। आखिरकार आरसीबी ने चाल चलते हुए 20.25 करोड़ के बाद बोली आगे नहीं बढ़ाई और कमिंस 20.50 करोड़ हासिल करने के बाद SRH की टीम का हिस्सा बन गए।

हैदराबाद ने कमिंस को पिछले सीजन में अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था और उनकी अगुवाई में टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। लेकिन टीम ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी। आगामी सीजन के लिए हैदराबाद ने कमिंस को 18 करोड़ में रिटेन करते हुए अपने साथ बरकरार रखा है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications