13 साल बाद श्रीलंका की तरफ से बना बड़ा रिकॉर्ड, तिलकरत्ने दिलशान ने आखिरी बार किया था यह कारनामा

पैथुम निसांका ने की दिलशान की बराबरी (Photo Credit - @englandcricket)
पैथुम निसांका ने की दिलशान की बराबरी (Photo Credit - @englandcricket)

Pathum Nissanka Century In England Emulates Tillakaratne Dilshan : श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पैथुम निसांका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया। उन्होंने काफी धुआंधार पारी खेली और इसी वजह से कई सारे बड़े रिकॉर्ड भी निसांका ने अपने नाम कर लिए हैं। उनकी धुआंधार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। निसांका ने पहली पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी और दूसरी पारी में भी ताबड़तोड़ प्रहार किए।

Ad

पैथुम निसांका ने 124 गेंद पर 127 रन बनाए

पैथुम निसांका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 124 गेंद पर 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 127 रनों की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 219 रनों का टार्गेट रखा था, जिसे मेहमान टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड में किसी भी एशियन टीम का यह सर्वाधिक सफल रन चेज है। भारत और पाकिस्तान ने आज तक कभी भी इंग्लैंड में 200 रन चेज नहीं किए थे लेकिन श्रीलंका ने यह बड़ा कारनामा कर दिखाया।

13 साल बाद श्रीलंका के ओपनर ने इंग्लैंड में लगाया शतक

वहीं पैथुम निसांका ने भी बड़ा कारनामा अपने नाम किया। श्रीलंका की तरफ से 13 साल के बाद इंग्लैंड में किसी ओपनर बल्लेबाज ने टेस्ट शतक लगाया है। इससे पहले तिलकरत्ने दिलशान ने 2011 में यह कारनामा किया था और अब निसांका ने 2024 में जाकर शतक लगाया है। इसके अलावा पैथुम निसांका अब उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर सफल रन चेज में टेस्ट शतक लगाने का कारनामा किया है। इससे पहले डॉन ब्रैडमैन, ग्रीम स्मिथ और ग्रॉडन ग्रीनिज जैसे खिलाड़ी यह रिकॉर्ड बना चुके हैं। ओवरऑल निसांका यह कारनामा करने वाले सातवें बल्लेबाज बने हैं।

आपको बता दें कि श्रीलंका को अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से उन्होंने तीसरे टेस्ट मुकाबले में भले ही जीत हासिल की लेकिन सीरीज उनके हाथ से पहले ही फिसल चुकी थी। हालांकि इस जीत से उनका कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा बढ़ा होगा। टीम अब आने वाले मैचों में एक नए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications