अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ की धुआंधार बल्लेबाजी, ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंची टीम 

Photo Credit: X@BCCIdomestic and BCCI TV Snaphost
Photo Credit: X@BCCIdomestic and BCCI TV Snaphost

Ajinkaya Rahane and Prithvi Shaw: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का रोमांच जारी है। बुधवार को टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मुंबई और विदर्भ के बीच खेला गया, जिसमें श्रेयस अय्यर की टीम ने कमाल का खेल दिखाया और 6 विकेट से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए विदर्भ ने 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने इस लक्ष्य को चार गेंदें शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से इस जीत के हीरो अजिंक्य रहाणे रहे।

Ad

विदर्भ के बल्लेबाजों ने किया अच्छा प्रदर्शन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। करुण नायर और अथर्व तायडे ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। नायर 15 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 65 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा। फिर तायडे और अपूर्व वानखेड़े ने मोर्चा संभाला और मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों के मिलकर टीम के स्कोर को 140 के पार पहुंचाया। तायडे 41 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए। वानखेड़े (51) ने भी बढ़िया फिफ्टी लगाई। शुभम दुबे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। इन पारियों की मदद से विदर्भ ने पूरे ओवर खेलने के बाद 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए। मुंबई की ओर से अथर्व अंकोलेकर और सूर्यांश शेडगे ने 2-2 विकेट हासिल किए।

पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे ने मुंबई को दिलाई जीत

पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने मुंबई की टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई। शॉ ने जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की और 26 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं, अजिंक्य रहाणे ने अपना गजब का फॉर्म जारी रखते हुए 45 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके और तीन छक्के निकले।

सूर्यकुमार यादव (9) और श्रेयस अय्यर (5) फ्लॉप रहे। शिवम दुबे ने 22 गेंदों में नाबाद 37 रन की बढ़िया पारी खेली और सूर्यांश शेडगे ने भी एक चौके और 4 छक्कों की मदद से 12 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए। इनकी पारियों की मदद से मुंबई ने 4 गेंद बाकी रहते मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications