पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, कई दिग्गज बल्लेबाजों के कीर्तिमान को किया ध्वस्त

New Zealand A v India A
पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त दोहरा शतक लगाया

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने इंग्लैंड में चल रहे वनडे कप में दोहरा शतक लगाकर फॉर्म में आने के संकेत दे दिए हैं। शॉ ने नॉर्थैम्पटनशायर की तरफ से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ बेहतरीन दोहरा शतक लगाया। अपनी इस धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर पृथ्वी शॉ ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बना दिए हैं।

Ad

पृथ्वी शॉ ने सिर्फ 153 गेंद पर 28 चौके और 11 छक्के की मदद से 244 रन बनाए। उन्होंने समरसेट के लगभग हर एक गेंदबाज की जमकर धुनाई की और बेहतरीन पारी खेली। शॉ ने सबसे पहले 81 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। शतक लगाने के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और 129 गेंदों में ही दोहरा शतक भी बना दिया। पृथ्वी शॉ ने इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी 2020-21 में पुद्दुचेरी के खिलाफ नाबाद 227 रनों की पारी खेली थी और अब एक बार फिर दोहरा शतक लगा दिया है।

पृथ्वी शॉ के रिकॉर्ड्स की लिस्ट

पृथ्वी शॉ ने इस दोहरे शतक की बदौलत कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए। आइए उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

1.पृथ्वी शॉ ने वनडे कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ओली रॉबिन्सन के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने 2022 में केंट के लिए 206 रन बनाए थे।

2.पृथ्वी शॉ ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया।

3.रोहित शर्मा के बाद पृथ्वी शॉ लिस्ट ए क्रिकेट में एक से ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले मात्र दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। वहीं ओवरऑल इस मामले में वो चौथे पायदान पर आ गए हैं। उनसे आगे अब रोहित शर्मा, अली ब्राउन और ट्रैविस हेड हैं।

4.पृथ्वी शॉ ने वनडे कप में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड चेतेश्वर पुजारा के नाम था।

5.पृथ्वी शॉ ने इसके अलावा इंग्लैंड में लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस मामले में शॉ ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाए थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications