भारतीय सलामी बल्लेबाज के धुआंधार दोहरे शतक को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

पृथ्वी शॉ (Photo Credit - Northamptonshire CCC Twitter)
पृथ्वी शॉ (Photo Credit - Northamptonshire CCC Twitter)

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने इंग्लैंड के वनडे कप में दोहरा शतक लगाकर जबरदस्त वापसी की है। पृथ्वी शॉ भारतीय टीम से इस वक्त बाहर चल रहे हैं ऐसे में इस दोहरे शतक की वजह से उन्होंने चयनकर्ताओं को एक संकेत दिया है कि वो कितने खतरनाक बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

Ad

पृथ्वी शॉ ने नॉर्थैम्पटनशायर की तरफ से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ सिर्फ 153 गेंद पर 28 चौके और 11 छक्के की मदद से 244 रन बनाए। उन्होंने समरसेट के लगभग हर एक गेंदबाज की जमकर धुनाई की और बेहतरीन पारी खेली। शॉ ने सबसे पहले 81 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। शतक लगाने के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और 129 गेंदों में ही दोहरा शतक भी बना दिया।

पृथ्वी शॉ के दोहरे शतक को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

पृथ्वी शॉ की इस धुआंधार पारी को लेकर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आइए जानते हैं फैंस ने क्या कहा ?

भविष्य के सचिन, लारा, सहवाग फॉर्म में आ गए हैं। शुभमन गिल को जल्द से जल्द रिप्लेस करना चाहिए।
Ad
129 गेंद पर 200 रन दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा है लेकिन इंडियन टीम में जगह मिलना मुश्किल है।
Ad
पृथ्वी शॉ अपने इसी फॉर्म को बरकरार रखिए और अपना फोकस बनाए रखिए। आप जल्द ही इंडियन टीम में वापसी करेंगे।
Ad
पृथ्वी शॉ ने इंडियन सेलेक्टर्स और मैनेजमेंट के मुंह पर ये रिकॉर्ड्स दे मारा है।
Ad
पृथ्वी शॉ अगले रोहित शर्मा बनने की तैयारी में हैं। स्कोर से भी और फिटनेस के लिहाज से भी।
Ad
पृथ्वी शॉ इस जेनरेशन के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं लेकिन बोर्ड्स के इश्यू की वजह से उनका करियर खराब हो गया।
Ad
अगर पृथ्वी शॉ अपने कोच की बात सुनें और फिट रहें तो फिर वो भारत के अगले सुपरस्टार होंगे।
Ad
ऐसा लग रहा था जैसे पृथ्वी शॉ पिछले मैच में अपने शर्मनाक तरीके से आउट का बदला ले रहे थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications