मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई के ओपनर यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने दूसरी पारी में 54 गेंदों में अपना खाता खोला था। जायसवाल ने पहली 53 गेंदों में कोई भी रन नहीं बनाया था और जैसे ही उनके बल्ले से पहले रन निकले मुंबई के खिलाड़ियों के साथ ही उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी ताली बजाकर उनकी हौसला अफजाई की थी। जायसवाल ने भी अपना बल्ला उठाते हुए लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया था। View this post on Instagram Instagram Postजायसवाल के साथ ओपनिंग करने वाले मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद एक मीम शेयर करते हुए जायसवाल की पारी पर प्रतिक्रिया दी है। पृथ्वी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम को शेयर किया था। इस मीम के जरिए शॉ ने अपनी और जायसवाल की पारी की तुलना की थी। आपको बता दें कि शॉ ने 64 गेंदों में 60 रनों की धुआंधार पारी खेली थी तो वही जायसवाल ने 50 गेंदों में खाता तक नहीं खोला था।उत्तर प्रदेश के खिलाफ मजबूत बढ़त ले चुकी है मुंबईतीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने उत्तर प्रदेश पर मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। मुंबई की बढ़त 346 रनों की हो चुकी है। दूसरी पारी में मुंबई ने केवल एक ही विकेट खोया है। मुंबई के गेंदबाजों ने तीसरे दिन की शुरुआत में शानदार काम करते हुए उत्तर प्रदेश की पूरी पारी को 180 के स्कोर पर समेट दिया। तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी और तनुष कोटियान ने तीन-तीन विकेट चटकाए। धवल कुलकर्णी के हिस्से में भी एक विकेट आया।दूसरी पारी में मुंबई के लिए शॉ ने 71 गेंदों में 64 रनों की जोरदार पारी खेली है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक जायसवाल 35 रन बनाकर तो वहीं अरमान जाफर 32 रन बनाकर नाबाद हैं।