पृथ्वी शॉ का एक ओवर में 6 चौके लगाने को लेकर बयान, शिखर धवन का किया जिक्र

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने आईपीएल (IPL) के दौरान एक ओवर में छह चौके लगाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। पृथ्वी शॉ ने कहा कि उस ओवर में वो ये भूल गए थे कि कितनी गेंदें बची हुई हैं, तब शिखर धवन ने उन्हें बताया था कि एक और गेंद बाकी है।

Ad

पृथ्वी शॉ ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में शिवम मावी के ओवर में छह चौके जड़ दिए थे। वो पारी का पहला ही ओवर था और पृथ्वी शॉ ने एक ही ओवर में छह चौके लगाकर सबको हैरान कर दिया था।

शिखर धवन ने मुझे बताया था कि अभी एक और गेंद बची हुई है - पृथ्वी शॉ

इंडिया न्यूज के साथ खास बातचीत में पृथ्वी शॉ ने बताया कि उन्होंने शिवम मावी के वाइड बॉल को भी काउंट कर लिया था। इसके बाद धवन ने उन्हें याद दिलाया कि अभी एक गेंद और बाकी है। उन्होंने कहा,

वास्तव में 5वें गेंद के बाद मुझे पता चला कि छठी गेंद बची हुई है क्योंकि मावी ने पहली गेंद वाइड डाली थी। इसलिए मैं उस गेंद को भी काउंट कर रहा था और ये चीज मेरे दिमाग से ही उतर गई थी। मुझे शिखर धवन ने बताया कि एक गेंद बची हुई है। इसके बाद मेरे मन में उस गेंद पर भी चौका लगाने का ख्याल आया। पहले पांच चौकों के दौरान मैंने कुछ भी नहीं सोचा था लेकिन छठे चौके से पहले मैं यही सोच रहा था कि अगर इतने करीब आ गया हूं तो फिर एक और चौका मारने की कोशिश करनी चाहिए।

पृथ्वी शॉ के मुताबिक उन्हें पता चल गया था कि मावी कौन सी गेंद डालेंगे और वो उस पर छक्का नहीं मारना चाहते थे।

मुझे पता था कि मावी कहां गेंदबाजी करने जा रहे हैं। इसलिए जैसे ही उन्होंने छठी गेंद डाली तो मैं उसके लिए पहले से ही तैयार था। मैंने सोच लिया था कि जो कुछ भी होगा वो देखा जाएगा, मैं इस पर चौका लगाने की कोशिश जरूर करूंगा। बस ये देखना था कि कहीं मैं छक्का ना लगा दूं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications