Prithvi Shaw working on his fitness: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को हाल ही में फिटनेस और अनुशासानहीनता करने की वजह से त्रिपुरा के खिलाफ रणजी मैच से बाहर कर दिया गया था। अगरतला में त्रिपुरा के खिलाफ खेले गए मैच में शॉ को मुंबई के स्क्वाड में जगह नहीं दी गई थी। स्क्वाड में शामिल ना करने की वजह पृथ्वी शॉ की फिटनेस को माना जा रहा है। हालांकि इस मामले पर पृथ्वी शॉ ने अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की थी। लेकिन सोशल मीडिया पर जरुर बहस छिड़ी थी कि पृथ्वी का वजन इतना भी ज्यादा नहीं है कि उन्हें टीम से ही बाहर कर दिया जाए। अब पृथ्वी खुद को फिट करने की कोशिश में लग गए हैं। टीम से बाहर किए जाने के बाद पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्हें बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए भी देखा जा सकता है। पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्टपृथ्वी शॉ ने कुछ ही घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें वह जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। अपना वजन कम करने के शॉ काफी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया। शॉ ने अपनी पोस्ट के कैप्शन ने जुनून शब्द लिखा है। जाहिर है कि क्रिकेटर्स के लिए उनका खेल किसी जुनून से कम नहीं होता है। देश की जीत के लिए वह महीनों मेहनत करते हैं। View this post on Instagram Instagram Postपृथ्वी शॉ के विवादित मामलेपृथ्वी शॉ के जीवन में कई उतार-चढ़ाव रहे हैं। कहीं वह विवादों से घिरे पाए गए, तो कहीं अपने बढ़ते वजन की वजह से चर्चा का विषय बने। साल 2023 में उनका और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल का विवाद काफी चर्चा में रहा था। वहीं कोविड के टाइम पर पृथ्वी शॉ पर आरोप था कि वह बिना पास के गोवा की सड़कों पर घूम रहे थे, जिसकी वजह से उन पर पुलिस का एक्शन भी हुआ था।