चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरीं प्रिया सरोज, फैन ने रिंकू सिंह से सगाई का किया जिक्र; पूछा अहम सवाल 

प्रिया सरोज
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की तस्वीर (photo credit: instagram/ipriyasarojmp,,rinkukumar12)

Rinku Singh and Priya Saroj engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर आई थीं। हालांकि, दोनों की सगाई महज एक अफवाह साबित हुई थी। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज (सपा नेता) ने मीडिया से बातचीत के दौरान सगाई की खबर को झूठा बताते हुए कहा था कि दोनों की शादी तय हो चुकी है, लेकिन सगाई नहीं हुई है।

Ad

इन दोनों की सगाई और शादी की तारीख आना अभी बाकी है। सगाई की खबरों के बाद से लोगों ने प्रिया सरोज को स्टॉक करना शुरू कर दिया। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज दोनों के सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए बखूबी कमेंट्स दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ प्रिया सरोज के हालिया पोस्ट पर हुआ, एक फैन ने प्रिया सरोज की पोस्ट पर कमेंट कर सगाई से जुड़ा सवाल पूछा है।

फैन ने प्रिया सरोज से पूछा बड़ा सवाल

दरअसल, पांच फरवरी को उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में विधानसभा सीट पर उपचुनाव हैं। इस सीट पर मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज भी जोर-शोर से प्रचार करने में जुटी हुई हैं। इस प्रचार-प्रसार की तस्वीरें प्रिया सरोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। पोस्ट में आप देख सकते हैं कि प्रिया सरोज कुछ लोगों के बीच उपचुनाव का प्रचार करते हुए नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में प्रिया सरोज ने लिखा, "यह आशीर्वाद साइकिल की जीत के रूप में परिवर्तित होने वाला है।"

Ad

इस पोस्ट पर फैंस तमाम कमेंट्स कर रहे हैं। इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में रिंकू सिंह का जिक्र भी खूब देखने को मिल रहा है। वहीं, एक फैन ने प्रिया सरोज से सवाल करते हुए पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि रिंकू वाली रिंग किधर है मैम (आगे हार्ट इमोजी शेयर की है)। इस पोस्ट को क्रिकेटर रिंकू सिंह ने भी लाइक किया है। रिंकू का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रिया सरोज के पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/ipriyasarojmp)
प्रिया सरोज के पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/ipriyasarojmp)

बता दें कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज लगभग एक साल से एक-दूसरे के साथ हैं। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए इन दोनों की मुलाकात हुई थी। एक साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने आपसी और परिवार की सहमति से शादी करने का निर्णय लिया। हालांकि दोनों अलग-अलग जाति से हैं, जिसके चलते रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने शादी का निर्णय अपने परिवार पर छोड़ दिया था। हालांकि दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से सहमत हैं और किसी को कोई आपत्ति नहीं है, जिसके चलते दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications