PBKS Squad IPL 2025 Mega Auction: IPL के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ। बाकी अन्य 9 टीमों की तरह पंजाब किंग्स ने भी मेगा ऑक्शन में जमकर पैसे खर्च किए। पंजाब किंग्स मेगा ऑक्शन में 110.5 करोड़ की पर्स मनी के साथ उतरी, जो कि बाकी सभी फ्रेंचाइजी से सबसे अधिक थी। इसकी वजह ये थी कि फ्रेंचाइजी ने प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह के रूप में सिर्फ दो खिलाड़ियों को ही रिटेन किया था।कई धाकड़ खिलाड़ी बन पंजाब किंग्स का हिस्साIPL 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवल, अर्शदीप सिंह और मार्कस स्टोइनिस जैसे कुल दस धाकड़ खिलाड़ियों को खरीदा था। अर्शदीप को अपनी टीम का फिर से हिस्सा बनाने के लिए फ्रेंचाइजी ने RTM कार्ड का इस्तेमाल किया था। उनके लिए पंजाब को 18 करोड़ रूपये खर्च करने पड़े। वहीं, पंजाब ने सबसे मोटी रकम कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए किए। फ्रेंचाइजी ने अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदा है। इसी के साथ अय्यर आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। View this post on Instagram Instagram Postइसके साथ फ्रेंचाइजी ने मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जोश इंग्लिस जैसे कुछ बेहतरीन खिलाडियों को भी अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की। पंजाब की फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में अपने पर्स और RTM विकल्प क काफी अच्छे से इस्तेमाल किया है। हर फ्रेंचाइजी को अपने स्क्वाड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों (17 भारतीय, 7 विदेशी) को शामिल करने की अनुमति मिली थी। पंजाब ने अपना 25 सदस्यीय स्क्वाड पूरा कर लिया है।पंजाब किंग्स के रिटेन किए हुए खिलाड़ीप्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंहपंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में खरीदे ये खिलाड़ीश्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, हरप्रीत बराड, नेहाल वढ़ेरा, विष्णु विनोद, विजय कुमार व्याष्क, यश ठाकुर, मार्को यानसेन, जोस इंग्लिस, मुशीर खान, लोकी फर्ग्युसन, अजमतउल्लाह ओमरजई, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, राज अंगद बावा, सुयश शेडगे, जेवियर बार्टले, पायला अविनाश।