IPL 2025: श्रेयस अय्यर होंगे कप्तान! मिडिल ऑर्डर में मैक्सवेल और स्टोइनिस दिखाएंगे दम; देखें PBKS की बेस्ट प्लेइंग 11 

Photo Credit: IPL Website and Punjab kings Instagram
Photo Credit: IPL Website and Punjab kings Instagram

PBKS Best Playing 11 for IPL 2025: पंजाब किंग्स ने आईपीएल के 18वें सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ दो खिलाड़ियों को ही रिटेन किया था। PBKS नीलामी में सबसे बड़ी पर्स वैल्यू के साथ उतरी थी। फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा रकम श्रेयस अय्यर को अपने दल में शामिल करने के लिए खर्च की, जिन्होंने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तानी में टाइटल जिताया था। पूरी उम्मीद है कि आईपीएल के आगामी सीजन में पंजाब की अगुवाई अय्यर ही करते हुए नजर आएंगे।

Ad

IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी प्रभसिमरन सिंह के साथ ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी जोस इंग्लिस संभाल सकते हैं। दोनों ही बल्लेबाज तेज गति से रन बनाना पसंद करते हैं। इसके अलावा पंजाब के पास प्रियांश आर्य के रूप में एक और विकल्प मौजूद है। लेकिन इंग्लिस को मौका मिलने की उम्मीद ज्यादा लग रही है।

वहीं, नंबर तीन पर कप्तान अय्यर खुद उतरेंगे। अय्यर को इस पोजीशन पर खेलना पसंद है। नंबर चार पर मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी नेहाल वढेरा मोर्चा संभाल सकते हैं। इसके बाद नंबर पांच पर ग्लेन मैक्सवेल और छह पर उनके हमवतन खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते नजर आ सकते हैं।

पिछले सीजन के हीरो शशांक सिंह फिनिशर की भूमिका नंबर 7 पर खेलते निभाने के लिए उपयुक्त हैं। मार्को यानसेन तेज गेंदबाजी के साथ लम्बे-लम्बे छक्के लगाने के लिए भी जाने जाते हैं। स्पिन गेंदबाजी युजवेंद्र चहल संभालेंगे। वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रमण में यानसेन का साथ अर्शदीप सिंह और कर्नाटक के पेसर वयशक विजयकुमार दे सकते हैं।

Ad

IPL 2025 में पंजाब किंग्स की ऐसी हो सकती है बेस्ट प्लेइंग-11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, वयशक विजयकुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य, मुशीर खान, लोकी फर्ग्युसन

पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड

प्रभसिमरन सिहं, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहाल वढ़ेरा, हरप्रीत बराड, विष्णु विनोद, युजवेंद्र चहल, वयशक विजय कुमार व्याष्क, यश ठाकुर, मार्को यानसेन, जोस इंग्लिस, अजमतउल्लाह ओमरजई, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, लोकी फर्ग्युसन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, राज अंगद बावा,, सुयश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टले, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications