3 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस IPL 2025 मेगा ऑक्शन में खरीदने से आखिरी मौके पर चूक गई, हो सकता है नुकसान

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

3 Players MI failed to Buy at Last Moment: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया। इनमें जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नाम शामिल है। MI ने IPL 2025 सीजन के लिए अपने स्क्वॉड में ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, अल्लाह गजानफर, मिचेल सैंटनर, नमन धीर और दीपक चाहर जैसे कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया है।

Ad

IPL 2025 का टाइटल जीतने के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड काफी मजबूत नजर आ रहा है। वहीं, मेगा ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ी ऐसे,थे जिन्हें मुंबई इंडियंस अपने स्क्वाड में शामिल करना चाहती थी और बड़ी बोली लगाने के बावजूद आखिरी मौके पर चूक गई। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 3 प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

3. अंशुल कंबोज

Ad

दाएं हाथ के ऑलराउंडर अंशुल कंबोज आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे। लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया था। अंशुल हाल ही में रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में केरल के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेकर चर्चा में आए थे। नीलामी में मुंबई ने अपने इस पूर्व खिलाड़ी को फिर से खरीदने के लिए बोली भी लगाई, लेकिन अंतिम मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मार ली। मुंबई ने अंशुल के लिए आखिरी बोली 3.20 करोड़ रूपये लगाई थी, लेकिन चेन्नई ने 3.40 करोड़ रूपये की बोली लगाकर दाएं हाथ के ऑलराउंडर को अपने दल में शामिल कर लिया।

2. वनिंदू हसरंगा

वनिंदू हसरंगा 2024 में टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्होंने बल्ले से भी दमकम दिखाया था। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही इस धाकड़ ऑलराउंडर को अपने स्क्वाड में शामिल करना चाहते थे। बोली की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स की तरफ से हुई। मुंबई इंडियंस ने हसरंगा के लिए आखिरी बोली 5 करोड़ की लगाई थी, इसके बाद राजस्थान ने 5.25 करोड़ की बोली लगाकर श्रीलंकाई क्रिकेटर को अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है।

1. क्विंटन डी कॉक

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिध्त्व करते हुए नजर आएंगे। मुंबई ने अपने पूर्व खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में खरीदने के लिए 3.40 करोड़ रूपये की बोली लगाई। लेकिन केकेआर ने आखिरी बोली 3.60 करोड़ रूपये की लगाकर रेस को जीत लिया।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications