Rajasthan Royals Proable Retentions: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2008 के बाद से ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने 2022 में फाइनल तक का सफर जरूर तय किया था, लेकिन आखिरी मौके पर उसे हार नसीब नहीं हुई थी। फ्रेंचाइजी अब आगामी सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर अपनी रणनीति तैयार करने में व्यस्त है। लेकिन इस बीच खबर सामने आ रही है कि दो प्रमुख खिलाड़ी अब इस फ्रेंचाइजी के लिए आगे नहीं खेलना चाहते। रिटेंशन को लेकर राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी टेंशन दरअसल, गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट रिपोर्ट सामने आई थी कि राजस्थान रॉयल्स मेगा ऑक्शन से पहले संजू सैमसन, रियान पराग और ध्रुव जुरेल को रिटेन करेगी। हैरानी की बात ये रही कि इसमें यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल नहीं था। इसका मतबल साफ कि फ्रेंचाइजी उन्हें बड़ी रकम देने का मन नहीं बना रही। फ्रेंचाइजी को उन्हें रिटेन करने के लिए 11 करोड़ या उससे अधिक की रकम खर्च करनी होगी, क्योंकि वो एक कैप्ड खिलाड़ी हैं। पिछले तीन सीजन से उन्हें 4 करोड़ रूपये मिल रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जायसवाल का कद काफी बड़ा हो चुका है और वो भी फ्रेंचाइजी से ज्यादा पैसे की उम्मीद लगाए बैठे होंगे। हालांकि, फ्रेंचाइजी की मंशा कुछ और ही है। अगर जायसवाल मेगा ऑक्शन में आते हैं, तो कई फ्रेंचाइजी उन्हें अपने दल का हिस्सा बनाने की होड़ में शामिल होंगी। View this post on Instagram Instagram Postदूसरी तरफ, अब एक और रिपोर्ट सामने आ रही है कि जुरेल ने भी फ्रेंचाइजी से उन्हें रिटेन नहीं करने का आग्रह किया है, क्योंकि वो भी नीलामी में जाना चाहते हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें पिछले सीजन में खेलने के लिए 20 लाख रूपये की राशि अदा की थी। इस लिहाज से देखा जाए, तो फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए जाने पर जुरेल का ही फायदा होता। जुरेल के फैसले से जाहिर होता है कि वो अब इस फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेलना चाहते। बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने नियमों की घोषणा पहले ही कर दी है। फ्रेंचाइजी अधिकतम पांच कैप्ड और 2 अनकैप्ड खिलाड़ियो को रिटेन कर सकती हैं।