शिखर धवन के सामने टीवी एक्टर्स के बीच हुई हाथापाई, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया बीच-बचाव; फैंस ने दी बड़ी सलाह

शिखर धवन
फैंस ने शिखर धवन को दी नसीहत (photo credit: instagram/shikhardofficial)

Shikhar Dhawan Viral Video: क्रिकेट से संन्यास लेने बाद शिखर धवन अपने टाइम को खूब एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि उन्हें वीडियोज, रीलस बनाना काफी पसंद है। वे अपने फैंस को एटंरटेन करने के ढूंढते रहते हैं। इसी कड़ी में शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस उनको ऐसा काम दोबारा ना करने की नसीहत दे रहे हैं। शिखर धवन को नसीहत वो भी फैंस कुछ समझ नहीं आया। आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला।

Ad

शिखर धवन के सामने जमकर लड़े आसिम रियाज और रजत दलाल

दरअसल, अमेजन-एमएक्स प्लेयर पर 'बैटलग्राउंड' नाम के शो के एक इवेंट में शिखर धवन पहुंचे थे। उनके साथ इस शो में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट रजत दलाल, असीम रियाज और रुबीना दिलैक नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रजल दलाल और आसिम रियाज दोनों एक ओर-छोर पर बैठे होते हैं। अचानक से कोई बात होती है कि उठकर आते हैं और हाथापाई पर उतर आते हैं। वहीं बीच में रुबीना दिलैक बैठी होती हैं, जो फौरन उठ जाती हैं और उनकी तरफ देखती ही नहीं। जबकि क्रिकेटर शिखर धवन उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे।

Ad

दोनों आपस में एक- दूसरे पर भड़कते हुए नजर आते हैं। हालांकि शिखर धवन ने कैसे भी करके दोनों को शांत कराया। रजत दलाल और आसिम रियाज की यह लड़ाई सच है या फिर प्रैंक यह तो बाद ही में पता चलेगा, लेकिन दोनों ही गुस्सैल स्वाभाव के शख्स हैं। लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस को शिखर धवन का इस तरह के शो में जाना पसंद नहीं आया, जिसके चलते फैंस ने कमेंट कर शिखर धवन को नसीहत दी। आपको दिखाते हैं फैंस के कमेंट्स।

फैंस के कमेंट्स

फैन ने वायरल वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि शिखर धवन दिग्गज खिलाड़ी हैं और उन्हें इन मूर्खों के साथ देखना बहुत दुखद है।अगर यह स्क्रिप्टेड है तो शिखर धवन को इन कार्यक्रमों में भाग नहीं लेना चाहिए।

Ad

एक अन्य फैन ने लिखा कि शिखर भाई आप ये किस लाइन में आ गए।

Ad

वहीं एक फैन ने शिखर धवन के मजे लेते हुए लिखा कि शिखर धवन की शादी करवा दो ये बिजी हो जाएं भाई। अपना स्टेट्स अलग है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications