3 खिलाड़ी जो IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद अगले 3 साल में बने टीम के कप्तान, रजत पाटीदार भी खास लिस्ट में हुए शामिल

Photo Credit: Rajat Patidar Instagram
Photo Credit: Rajat Patidar Instagram

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा कर दी। IPL 2025 में रजत पाटीदार RCB की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ये पहला मौका है, जब पाटीदार बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आएंगे।

Ad

पाटीदार अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से ही आरसीबी का हिस्सा बने हुए हैं। 2021 में जब आरसीबी ने पाटीदार को अपने साथ जोड़ा था, तब वो एक अनकैप्ड खिलाड़ी थे। पाटीदार ने 9 अप्रैल, 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसमें वह 8 रन बना पाए थे।

अपने पहले सीजन में सिर्फ 71 रन बनाने वाले रजत पाटीदार ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें 2025 में आरसीबी के कप्तान के रूप में चुना जाएगा। उनका सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, क्योंकि वे एक बार ऑक्शन में अनसोल्ड भी रहे थे।

इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे और फिर अगले तीन सालों में टीम के कप्तान बन गए।

3. रजत पाटीदार

Ad

दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रजत पाटीदार ने 2021 में जब आरसीबी के लिए डेब्यू किया था, तब उन्होंने सिर्फ 4 मैच खेलने को मिले थे। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। हैरानी की बात यह है कि तब किसी भी टीम ने उन्हें साइन नहीं किया।

हालांकि, बाद में आरसीबी ने पाटीदार को रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन कर लिया था। उन्होंने इस मौके का पूरी तरह से फायदा उठाया और 55.50 की औसत से 300 से अधिक रन बनाए। अब पाटीदार IPL 2025 में टीम की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

2. एडेन मार्करम

दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एडेन मार्करम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद आईपीएल 2021 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे चरण के दौरान, पंजाब किंग्स ने उन्हें रिप्लेसमेंट साइनिंग के तौर पर शामिल किया।

मार्करम ने 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा बनने से पहले PBKS के लिए 6 मैचों में 146 रन बनाए। मार्करम की कप्तानी में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने SA20 लीग के पहले सीजन में ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया, जिसके बाद उन्होंने आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाली थी।

1. डैरेन सैमी

वेस्टइंडीज के दिग्गज डैरेन सैमी ने 2011 में पहली बार वेस्टइंडीज की टी20 टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने 2012 में कैरेबियाई टीम को अपनी कप्तानी में टी20 चैंपियंस बनाया, लेकिन उन्हें आईपीएल कैप पाने के लिए 2013 तक इंतजार करना पड़ा। IPL 2013 से पहले SRH ने सैमी को अपने स्क्वाड में शामिल किया था। इसके बाद 2014 में सैमी को 4 मैचों में SRH की कप्तानी करने का मौका मिला था।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications