रणजी ट्रॉफी 2018-19, पहला राउंड: पहले दिन का राउंड अप

Enter caption

रणजी ट्रॉफी 2018-19 की आज शुरुआत हुई और पहले राउंड में कुल मिलाकर 17 मैच खेले जा रहे हैं जिसमें ग्रुप ए के चार, ग्रुप बी के चार, ग्रुप सी के पांच और प्लेट ग्रुप के चार मुकाबले शामिल हैं। ग्रुप ए में बड़ौदा के लिए युसूफ पठान, मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, ग्रुप बी में बंगाल के मनोज तिवारी, पंजाब के लिए मंदीप सिंह और ग्रुप सी में उत्तर प्रदेश के शिवम मावी ने बढ़िया प्रदर्शन किया।

Ad

आइये नज़र डालते हैं पहले राउंड के पहले दिन के खेल पर:

# एलीट ग्रुप ए:

दिल्ली में रेलवे के खिलाफ मुंबई ने पहले दिन सूर्यकुमार यादव के 83 और सिद्धेश लाड के 80* रनों की बदौलत 278/5 का स्कोर बनाया।

राजकोट में छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहले दिन सौराष्ट्र ने स्नेल पटेल के 91 और हार्विक देसाई के 78 रनों की बदौलत 282/3 का स्कोर बनाया। चेतेश्वर पुजारा (30) फ्लॉप रहे।

वडोदरा में बड़ौदा ने पहले दिन युसूफ पठान के 69 और दीपक हूडा के 63 रनों की बदौलत 290 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में गुजरात ने स्टंप्स तक 15/0 का स्कोर बना लिया था। गुजरात के सिद्धार्थ देसाई ने बड़ौदा की पारी में पांच विकेट लिए।

पुणे में विदर्भ के खिलाफ महाराष्ट्र ने पहले दिन चिराग खुराना के 89 रनों की बदौलत 284/6 का स्कोर बनाया।

# एलीट ग्रुप बी:

नादौन में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहले दिन बंगाल ने मनोज तिवारी के 55 और अनुस्तुप मजूमदार 52 रनों की बदौलत 266/6 का स्कोर बनाया।

डिंडीगुल में तमिलनाडु के खिलाफ मध्य प्रदेश ने पहले दिन रजत पाटीदार के 110* और आर्यमान बिरला के 51 रनों की मदद से 214/3 का स्कोर बनाया।

विशाखापट्टनम में पंजाब ने पहले दिन आंध्रा के खिलाफ मंदीप सिंह के 68, सनवीर सिंह के 63* और शुबमन गिल के 56 रनों की बदौलत 261/6 का स्कोर बनाया।

तिरुवनंतपुरम में हैदराबाद के खिलाफ केरल ने पहले दिन जलज सक्सेना के 57, सचिन बेबी के 57* और संजू सैमसन के 53 रनों की मदद से 231/4 का स्कोर बनाया।

# एलीट ग्रुप सी:

अगरतला में सेना के खिलाफ त्रिपुरा ने पहले दिन बिशाल घोष के 151* रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत 268/7 का स्कोर बनाया।

भुबनेश्वर में हरियाणा के खिलाफ ओडिशा ने पहले दिन अनुराग सारंगी के 114 रनों की बदौलत 232/6 का स्कोर बनाया।

कानपुर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गोवा सिर्फ 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शिवम मावी ने चार विकेट लिए। पहले दिन उत्तर प्रदेश ने गोवा के 152 के जवाब में 153/1 का स्कोर बना लिया है। माधव कौशिक 83 और मोहम्मद सैफ 54 रन बनाकर नाबाद थे।

जयपुर में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ राजस्थान ने पहले दिन चेतन बिष्ट के 146* रनों की मदद से 300/3 का स्कोर बनाया।

रांची में असम के खिलाफ झारखंड ने पहले दिन नज़ीम सिद्दीकी के 72 और उत्कर्ष सिंह के 63* रनों की बदौलत 266/6 का स्कोर बनाया।

प्लेट ग्रुप:

देहरादून में उत्तराखंड के खिलाफ बिहार की टीम सिर्फ 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दीपक धपोला ने बिहार की पारी में 6 विकेट लिए। उत्तराखंड ने पहले दिन इसके जवाब में 201/7 का स्कोर बना लिया है, जिसमें कर्ण वीर कौशल ने 91 और सौरभ रावत ने 64 रन बनाये।

शिलौंग में मेघालय के खिलाफ गुरिंदर सिंह के पांच विकेट की बदौलत अरुणाचल प्रदेश की टीम सिर्फ 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में मेघालय ने पहले दिन 87/6 का स्कोर बना लिया था।

दीमापुर में नागालैंड के खिलाफ मिजोरम की टीम सिर्फ 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में नागालैंड ने कप्तान रोंगसेन जोनाथन के नाबाद 70 रनों की बदौलत 189/4 का स्कोर बना लिया है।

कोलकाता में मणिपुर के खिलाफ सिक्किम ने पहले दिन मिलिंद कुमार (202*) के शानदार दोहरे शतक की बदौलत 299/9 का बना लिया है।

क्रिकेट की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications