रणजी ट्रॉफी 2019-20, छठा राउंड: पहले दिन के खेल का राउंड अप

Photo-BCCI
Photo-BCCI

रणजी ट्रॉफी 2019-20 में आज से छठे राउंड की शुरुआत हुई। बंगाल के लिए मनोज तिवारी, दिल्ली के लिए इशांत शर्मा, पंजाब के लिए सिद्धार्थ कौल और तमिलनाडु के लिए रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Ad

आइए नजर डालते हैं पहले दिन के खेल के राउंड अप पर:

ग्रुप ए

बंगाल vs हैदराबाद

पहले दिन बंगाल ने 5 विकेट खोकर 366 रन बना लिए हैं। दिग्गज बल्लेबाज मनोज तिवारी 156 रन बनाकर नाबाद हैं।

दिल्ली vs विदर्भ

विदर्भ अपनी पहली पारी में 179 रन पर सिमट गई। वसीम जाफर ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। इशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए। जवाब में दिल्ली का स्कोर 41/4 है।

गुजरात vs पंजाब

खेल के पहले दिन गुजरात ने 9 विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए सिद्धार्थ कौल ने 4 विकेट लिए।

केरल vs राजस्थान

केरल पहली पारी में सिर्फ 90 रन पर सिमट गई। जवाब में राजस्थान ने 4 विकेट पर 173 रन बनाकर 83 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। चारों विकेट अभी तक जलज सक्सेना ने लिए हैं।

ग्रुप बी

हिमाचल प्रदेश vs बड़ौदा

हिमाचल प्रदेश ने पहले दिन 5 विकेट पर 314 रन बना लिए हैं।

मध्य प्रदेश vs सौराष्ट्र

सौराष्ट्र ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 295 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा ने 47 रन बनाए और शेल्डन जैक्सन 143 रन बनाकर नाबाद हैं।

मुंबई vs उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश ने पहले दिन 4 विकेट पर 281 रन बना लिए हैं।

तमिलनाडु vs रेलवे

रेलवे की टीम पहली पारी में 76 रन पर आउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट लिए। जवाब में तमिलनाडु का स्कोर 236/4 है। अभिनव मुकुंद ने 100 रन बनाए और दिनेश कार्तिक 57 रन पर नाबाद हैं।

ग्रुप सी

असम vs महाराष्ट्र

महाराष्ट्र ने पहली पारी में 175 रन बनाए, जवाब में असम का स्कोर 77/1 है।

हरियाणा vs सर्विसेज

हरियाणा के 176 रनों के जवाब में सर्विसेज ने 6 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं।

ओडिशा vs जम्मू-कश्मीर

ओडिशा ने पहली पारी में 161 रन बनाए, जवाब में जम्मू-कश्मीर का स्कोर 38/3 है।

झारखंड vs उत्तराखंड

उत्तराखंड ने पहली पारी में 6 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं।

छत्तीसगढ़ vs त्रिपुरा

त्रिपुरा पहली पारी में सिर्फ 53 रन पर सिमट गई। टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। पंकज कुमार ने 11 रन देकर 5 विकेट लिए। जवाब में छत्तीसगढ़ का स्कोर 137/5 है।

प्लेट ग्रुप

मेघालय vs मणिपुर

मेघालय के 235 रनों के जवाब में मणिपुर ने सिर्फ 18 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। टीम के 5 बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं।

नागालैंड vs बिहार

नागालैंड के 166 रनों के जवाब में बिहार का स्कोर 115/2 है।

सिक्किम vs मिजोरम

मिजोरम ने पहली पारी में 201 रन बनाए। जवाब में सिक्किम ने 4 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं।

गोवा vs चंडीगढ़

गोवा ने पहली पारी में 251 रन बनाए। जवाब में चंडीगढ़ का स्कोर 3/0 है।

पुद्दुचेरी vs अरुणाचल प्रदेश

पुद्दुचेरी के 209 रनों के जवाब में अरुणाचल प्रदेश ने 3 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications