रणजी ट्रॉफी 2019-20 : एक पारी में चौके-छक्के से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

मनोज तिवारी
मनोज तिवारी

रणजी ट्रॉफी 2019-20 के सीजन में हमें नया चैंपियन देखने को मिला। सौराष्ट्र ने बंगाल को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। जयदेव उनादकट की अगुवाई में सौराष्ट्र ने पूरे सीजन जबरदस्त प्रदर्शन किया और घरेलू क्रिकेट की चैंपियन बनी। खुद जयेदव उनादकट का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।

Ad

इस सीजन की अगर बात करें तो बल्लेबाजों की तरफ से हमें काफी ताबड़तोड़ पारियां देखने को मिलीं। सरफराज खान, मनोज तिवारी, संजय यादव और पारस डोगरा जैसे खिलाड़ियों ने कई मैचों में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि इस सीजन एक पारी में चौके-छक्के से सबसे ज्यादा रन किन-किन खिलाड़ियों ने बनाए।

ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी के इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

1.संजय यादव - मेघालय (कुल रन: 224 नाबाद, 228 गेंद, 23 चौके, 13 छक्के, चौके-छक्के से कुल रन-170)

2.सरफराज खान - मुंबई (कुल रन: 301 नाबाद, 391 गेंद, 30 चौके, 8 छक्के, चौके-छक्के से कुल रन-168)

3.राहुल दलाल - अरुणाचल प्रदेश (कुल रन: 267 नाबाद, 329 गेंद, 33 चौके, 5 छक्के, चौके-छक्के से कुल रन-162)

4.अर्सलान खान - चंडीगढ़ (कुल रन: 233 नाबाद, 236 गेंद, 33 चौके, 4 छक्के, चौके-छक्के से कुल रन-156)

5.अजय मंडल - छत्तीसगढ़ (कुल रन: 241 नाबाद, 301 गेंद, 35 चौके, 2 छक्के, चौके-छक्के से कुल रन-152)

6.सरफराज खान - मुंबई (कुल रन: 226 नाबाद, 213 गेंद, 32 चौके, 4 छक्के, चौके-छक्के से कुल रन-152)

7.मनोज तिवारी - बंगाल (कुल रन: 303 नाबाद, 414 गेंद, 30 चौके, 5 छक्के, चौके-छक्के से कुल रन-150)

8.फबीद अहमद - पुद्दुचेरी (कुल रन: 233, गेंद 268, 33 चौके, 3 छक्के, चौके-छक्के से कुल रन-150)

9.पारस डोगरा - पुद्दुचेरी (कुल रन: 194, गेंद 209, 18 चौके, 11 छक्के, चौके-छक्के से कुल रन-138)

10.अभिनव मुकुंद - तमिलनाडु (कुल रन: 206, गेंद 242, 34 चौके, 0 छक्के, चौके-छक्के से कुल रन-136)

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications