रणजी ट्रॉफी 2019-20 : इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

रियान पराग
रियान पराग

रणजी ट्रॉफी 2019-20 का सीजन समाप्त हो चुका है। इस सीजन का खिताब सौराष्ट्र की टीम ने अपने नाम किया। जयदेव उनादकट की अगुवाई में सौराष्ट्र ने फाइनल मुकाबले में बंगाल को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

Ad

इस सीजन की अगर बात करें तो कई बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। राहुल दलाल, सरफराज खान और तरुवर कोहली जैसे बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। राहुल दलाल इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं अगर इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में जम्मू-कश्मीर के अब्दुल सलाम का नाम सबसे ऊपर है, जिन्होंने कुल 36 छक्के लगाए।

ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी 2019-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

आइए जानते हैं रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 खिलाड़ी कौन-कौन से हैं:

1.अब्दुल समद- जम्मू कश्मीर (10 मैच, 17 पारी, 592 रन, 2 शतक, 3 अर्धशतक, 36 छक्के)

2.संजय यादव -मेघालय (9 मैच, 14 पारी, 603 रन, 1 शतक, 2 अर्धशतक, 26 छक्के)

3.अंकित कौशिक- चंडीगढ़ (9 मैच, 8 पारी, 534 रन, 3 शतक, 1 अर्धशतक, 24 छक्के)

4.सरफराज खान - मुंबई (6 मैच, 9 पारी, 928 रन, 3 शतक, 2 अर्धशतक, 22 छक्के)

5.पारस डोगरा- पुद्दुचेरी (9 मैच, 13 पारी, 967 रन, 4 शतक, 3 अर्धशतक, 22 छक्के)

6. अमित वर्मा - गोवा (10 मैच, 14 पारी, 848 रन, 4 शतक, 4 अर्धशतक, 19 छक्के)

7.रियान पराग - असम (9 मैच, 14 पारी, 492 रन, 1 शतक, 3 अर्धशतक, 16 छक्के)

8.शेल्डन जैक्सन- सौराष्ट्र (10 मैच, 18 पारी, 809 रन, 3 शतक, 3 अर्धशतक, 16 छक्के)

9.कृष्णप्पा गौतम - कर्नाटक (6 मैच, 9 पारी, 284 रन, 0 शतक, 2 अर्धशतक, 15 छक्के)

10.सूर्यकांत प्रधान - (10 मैच, 13 पारी, 257 रन, 0 शतक, 1 अर्धशतक, 15 छक्के)

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications