भुवनेश्वर कुमार ने वापसी करते हुए चटकाए 5 विकेट, श्रेयस अय्यर ने खेली धमाकेदार पारी, विराट का बेहतरीन शतक 

भुवनेश्वर कुमार ने जबरदस्त गेंदबाजी की
भुवनेश्वर कुमार ने जबरदस्त गेंदबाजी की

Ranji Trophy 2023-24 के दूसरे राउंड की शुरुआत आज से हुई। इस राउंड में भी कुल मिलाकर 19 मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें ग्रुप ए, बी, सी, डी के चार-चार और प्लेट ग्रुप के तीन मुकाबले खेले गए। पहले दिन कई मुकाबलों में खेल खराब रोशनी के कारण प्रभावित हुआ। प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें, तो उत्तर प्रदेश के लिए भुवनेश्वर कुमार ने लम्बे समय लाल गेंद के फॉर्मेट में वापसी की और 5 विकेट अपने नाम किये। मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर ने तेजतर्रार पारी खेली लेकिन अर्धशतक से चूक गए। हालाँकि, अजिंक्य रहाणे फ्लॉप रहे और अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

Ad

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के पहले दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

हरियाणा के खिलाफ सौराष्ट्र ने पहली पारी में 145 का स्कोर बनाया, जिसमें चेतेश्वर पुजारा के 49 रन शामिल रहे। जयंत यादव ने 5 विकेट चटकाए। जवाब में हरियाणा ने 122/1 का स्कोर बना लिया था, अंकित कुमार 68 और हिमांशु राणा 38 रन बनाकर नाबाद थे।

महाराष्ट्र के खिलाफ झारखंड ने स्टंप्स तक 292/5 का स्कोर बना लिया था। कप्तान विराट सिंह ने 108 और कुमार सूरज ने 83 रनों का योगदान दिया।

राजस्थान के खिलाफ सर्विसेज ने 173/1 का स्कोर बनाया। रवि चौहान 81 और नितिन तंवर 61 नाबाद थे।

विदर्भ के खिलाफ मणिपुर की पहली पारी सिर्फ 75 पर सिमट गई, जिसमें आदित्य ठाकरे ने 5 और आदित्य सरवटे ने 4 विकेट अपने नाम किये। जवाब में विदर्भ ने 123/4 का स्कोर बना लिया था और उसकी बढ़त 48 रनों की हो गई थी।

एलिट, ग्रुप बी

असम और केरल के बीच मुकाबले के पहले दिन सिर्फ 37 ओवर का ही खेल हुआ, जिसमें केरल ने 141/1 का स्कोर बना लिया था। कप्तान रोहन कुन्नूमल ने 83 रनों की पारी खेली।

छत्तीसगढ़ के खिलाफ बिहार ने पहली पारी में 108 का स्कोर बनाया, जिसमें रवि किरण ने 5 विकेट झटके। जवाब में छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 90/1 का स्कोर बना लिया था।

बंगाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, मोहम्मद कैफ ने 4 विकेट झटके। जवाबी पारी में बंगाल ने भी 95 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए और ये सभी यूपी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने लिए।

आंध्रा के खिलाफ मुंबई ने अपनी पहली पारी में 281/6 का स्कोर बनाया। श्रेयस अय्यर ने 48 गेंदों में 48 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए।

एलिट, ग्रुप सी

त्रिपुरा और तमिलनाडु के बीच पहले दिन एक भी ओवर का खेल नहीं हुआ।

कर्नाटक के खिलाफ गुजरात ने अपनी पहली पारी में 264 का स्कोर बनाया। क्षितिज पटेल ने 95 और उमंग कुमार ने 72 रनों की पारी खेली। वासुकी कौशिक ने 4 विकेट झटके।

पंजाब के खिलाफ रेलवे ने 118/3 का स्कोर बना लिया था। खराब रोशनी के कारण आज सिर्फ 34 ओवर का ही खेल हो पाया।

चंडीगढ़ के खिलाफ गोवा ने खेल खत्म होने तक 267/3 का स्कोर बना लिया था, जिसमें सुयश प्रभुदेसाई ने सबसे ज्यादा नाबाद 124 रनों की पारी खेली।

एलिट, ग्रुप डी

मध्य प्रदेश के खिलाफ ओडिशा ने 208/6 का स्कोर बनाया, सुभ्रांशु सेनापति 87 रन बनाकर नाबाद थे। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने गेंदबाजी में 2 विकेट झटके।

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उत्तराखंड ने 229/9 का स्कोर बनाया, जिसमें आदित्य तारे ने बेहतरीन शतक जड़ा। वैभव अरोड़ा और अभिषेक कुमार को तीन-तीन विकेट मिले।

पांडिचेरी के खिलाफ बड़ौदा ने पहली पारी में 218 का स्कोर बनाया, सागर उदेशी ने 7 विकेट चटकाए। जवाब में पांडिचेरी ने 54/3 का स्कोर बना लिया था।

जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ दिल्ली को आज सिर्फ एक ओवर ही खेलने को मिला, जिसमें उन्होंने कोई भी विकेट नहीं गंवाया था।

प्लेट ग्रुप

हैदराबाद के खिलाफ मेघालय ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 111 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में हैदराबाद ने 182/4 का स्कोर बनाकर 71 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिक्किम ने 307/5 का स्कोर बनाया, जिसमें कप्तान नीलेश लामीचने के 103 रन शामिल रहे।

मिजोरम के खिलाफ नागालैंड ने अपनी पहली पारी में 211 का स्कोर बनाया। जवाब में मिजोरम ने 6/1 का स्कोर बना लिया था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications