अजिंक्य रहाणे को मिली प्रमुख टीम की कप्तानी, शिवम दुबे और हार्दिक जैसे खिलाड़ी बने स्क्वाड का हिस्सा

India Nets Session
अजिंक्य रहाणे को मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है

मुंबई ने बिहार के खिलाफ रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कप्तानी दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को सौंपी गई है। वहीं युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा इंडिया अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके अथर्व अंकोलेकर को भी मुंबई टीम में शामिल किया गया है।

Ad

रणजी ट्रॉफी में मुंबई और बिहार के बीच मुकाबला 5 जनवरी से खेला जाएगा। ये मैच बिहार की राजधानी पटना में होगा। अजिंक्य रहाणे चाहेंगे कि अपनी कप्तानी में जीत के साथ आगाज किया जाए।

दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर भी मुंबई टीम के साथ जुड़ सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक वो आठ जनवरी को मुंबई टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इस वक्त वो इंडियन टीम के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। इंडिया टूर खत्म होने के बाद वो मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी पहले दो मैचों के बाद टीम का हिस्सा बन जाएंगे। शॉ इंजरी की वजह से कई महीने से क्रिकेट से दूर थे।

सरफराज खान के ऊपर होंगी सबकी निगाहें

अन्य खिलाड़ियों की अगर बात करें तो सरफराज खान को भी टीम में शामिल किया गया है। सरफराज ने लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और मुंबई की सफलता में उनका काफी अहम योगदान रहा है। सरफराज की कोशिश यही रहेगी कि इस बार भी रणजी ट्रॉफी में ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर इंडियन टीम के लिए दावेदारी पेश की जाए। अजिंक्य रहाणे के ऊपर भी सबकी निगाहें होंगी कि वो भारतीय टीम से बाहर होने के बाद किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

पहले मैच के लिए मुंबई की टीम इस प्रकार है

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जय बिष्टा, भूपेन ललवानी, हार्दिक तैमोर (विकेटकीपर), सरफराज खान, शिवम दुबे, सुवेद पारकर, प्रसाद पवार (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, धवल कुलकर्णी, रॉयस्टन डायस और अथर्व अंकोलेकर।

स्टैंड बाय प्लेयर्स - अमोघ भटकल, आकाश आनंद, ध्रुमिल मटकर और सिलवेस्टर डिसूजा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications