अफगानिस्तान की महिलाओं के लिए आगे आए स्टार खिलाड़ी राशिद खान, तालिबान से की ये खास गुजारिश

अफगानिस्तान क्रिकेटर राशिद खान (Photo Credit_Getty)
अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान (Photo Credit_Getty)

Rashid Khan appeals to Taliban government: हमारे पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान में क्रिकेट तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन यहां पर राजनीतिक गलियारों में टेंशन का माहौल बना हुआ है। जब से अफगानिस्तान पर तालिबान ने अपना अधिकार किया है, उसके बाद से वहां की आवाम खासकर महिलाओं की जीवन शैली पर खासा प्रभाव पड़ा है और तालिबान हुकूमत का तानाशाही रवैया दिख रहा है।

Ad

जब से अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ है। उसके बाद से वहां की महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगे हैं। इन्हीं प्रतिबंध में हाल ही में तालिबान सरकार ने महिलाओं के लिए चिकित्सा प्रशिक्षण पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद अब तालिबानी सरकार के इस फैसले को लेकर अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान आगे आए हैं और उन्होंने तालिबान सरकार से आग्रह किया है कि वो महिलाओं की चिकित्सा प्रशिक्षण के प्रतिबंध को हटाने पर विचार करें।

राशिद खान ने तालिबान सरकार से किया महिला चिकित्सा प्रशिक्षण से प्रतिबंध हटाने का आग्रह

राशिद खान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि,

"अफगानिस्तान की बहनों और माताओं के लिए हाल ही में शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों के बंद होने पर मैं बहुत दुख और निराशा के साथ विचार करता हूं। इस फैसले ने न केवल उनके भविष्य को बल्कि हमारे समाज के व्यापक ताने-बाने को भी गहराई से प्रभावित किया है।"

उन्होंने आगे लिखा कि

"सोशल मीडिया के माध्यम से वे जो दर्द और दुख व्यक्त करते हैं, वह उनके सामने आने वाले संघर्षों की मार्मिक याद दिलाता है। अफगानिस्तान, हमारी प्यारी मातृभूमि, एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है।"
Ad

आपको बता दें कि हाल ही में आयी रिपोर्ट्स की मानें तो तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में निजी और सार्वजनिक संस्थानों को महिलाओं के लिए चिकित्सा पाठ्यक्रम की सुविधा प्रदान करने के काम को बंद करने का आदेश दिया है। जिसके बाद वहां की महिलाएं काफी ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। साथ ही अफगानिस्तान में मेडिकल सुविधा और कर्मचारी की काफी कमी है, ऐसे में तालिबान के इस फैसले से अफगानिस्तान की मेडिकल पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

तालिबान ने सितंबर 2021 में जब से अफगानिस्तान पर कई तरह से प्रतिबंध लगाएं हैं। जिसमें उन्होंने लड़कियों के लिए छठी कक्षा के बाद पढ़ाई करने पर भी प्रतिबंध लगाया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications