Ravi Shatri double century: क्रिकेट में बल्लेबाजी लगातार विकास कर रही है और आज के समय में गेंदबाजों के पास अधिक मौके नहीं होते हैं। आज के क्रिकेट में बल्लेबाज ही गेम को चला रहा हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था। पहले की क्रिकेट में गेंदबाजों का बोलबाला रहता था और उस समय बड़ी पारियां खेलना बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल चीज होती थी। हालांकि, इसके बावजूद आज से 39 साल पहले एक भारतीय ऑलराउंडर ने ऐसी पारी खेल दी थी जिसे देखकर सबके होश उड़ गए थे।रवि शास्त्री ने जड़ा था फर्स्ट-क्लास क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतकभारतीय ऑलराउंडर रवि शास्त्री अपने समय के सबसे घातक ऑलराउंडर्स में से एक थे। बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में उन्होंने इसकी झलक भी दिखाई थी। शास्त्री ने घातक बल्लेबाजी करते हुए समय के हिसाब से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगा दिया था। शास्त्री ने दो घंटे से भी कम (113 मिनट में) समय में दोहरा शतक पूरा कर लिया था। यह समय के लिहाज से सबसे तेज दोहरा शतक था। View this post on Instagram Instagram Postइसी मैच में शास्त्री ने तिलक राज के ओवर में लगातार छह छक्के भी जड़े थे। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने थे। शास्त्री से पहले केवल वेस्टइंडीज के दिग्गज गैरी सोबर्स ने ही एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा किया था। शास्त्री ने अपनी पारी में 123 गेंदों में 200 रन बनाकर नाबाद रहे थे।इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 13 छक्के लगाए थे। शास्त्री ने यह कमाल मुंबई के लिए दूसरी पारी में किया था और मुकाबला ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ था।33 सालों बाद टूटा शास्त्री का रिकॉर्ड32 सालों तक शास्त्री के रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं सका, लेकिन 2017-18 सीजन में अफगानिस्तान के एक बल्लेबाज ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ा। शफीकउल्लाह नामक बल्लेबाज ने केवल 103 मिनट में ही दोहरा शतक जड़ते हुए शास्त्री के रिकॉर्ड को तोड़ा था। शफीकउल्लाह केवल 89 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर नाबाद रहे थे। उनकी पारी में कुल 11 चौके और 22 छक्के शामिल थे। अर्धशतक पूरे करने के लिए उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया था। फिर अगले 50 केवल 23 गेंदों में बनाए थे। इसके बाद उन्होंने अपना रौद्र अवतार दिखाकर तेजी से दोहरा शतक जड़ दिया था।