"महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर खिलाड़ी सदमें में थे," पूर्व कोच का खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक संन्यास लिया था
महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक संन्यास लिया था

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के संन्यास की घटना को याद किया है। शास्त्री का कहना है कि यह सब जल्दी में हुआ था। खिलाड़ी काफी हैरान हुए थे। गौरतलब है कि धोनी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज के बीच में संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद विराट कोहली को कप्तान बनाया गया था।

Ad

2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारत के टीम मैनेजर रहे रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर खुलासा किया कि एमएस धोनी ड्रॉ के बाद उनके पास आए थे और उनसे कहा था कि वह ड्रेसिंग रूम में टीम को संबोधित करना चाहते हैं और धोनी के कहने पर खिलाड़ी सदमे की स्थिति में थे। वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास लेना चाहते थे।

शास्त्री ने आगे कहा कि धोनी जानते थे कि जब वह अपना अभियान समाप्त करेंगे तो विराट कोहली टीम के लीडर होंगे। वह जानते थे कि टीम का अगला लीडर लाइन में है। वह अपने संन्यास का मौका मिलने का इंतजार कर रहे थे। वह जानते थे कि उनका शरीर कितना ले सकता है और वह सफेद गेंद क्रिकेट में अपना करियर आगे लेकर जाना चाहते थे।

धोनी के बाद कोहली को यह जिम्मेदारी मिली
धोनी के बाद कोहली को यह जिम्मेदारी मिली

उल्लेखनीय है कि धोनी के बाद विराट कोहली को टेस्ट प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला था और कोहली आज भी कप्तान की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। धोनी ने टेस्ट की तरह सीमित ओवर क्रिकेट की कप्तानी भी अचानक छोड़ी थी। उसके बाद विराट कोहली को हर प्रारूप में कप्तान बना दिया गया।

धोनी और कोहली का सामंजस्य काफी अच्छा था। धोनी को देखकर ही कोहली ने सीखा था और बाद में टीम इंडिया ने हर प्रारूप में धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया। रवि शास्त्री भी टीम मैनेजर रहने के बाद हेड कोच बने और हाल ही में अपना कार्यकाल पूरा किया है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications