5 मौके जब भारतीय खिलाड़ियों के पिता ने अपने बयान से मचाई सनसनी

Photo Credit: Sanju Samson and Ravichandran Ashwin Instagram
Photo Credit: Sanju Samson and Ravichandran Ashwin Instagram

5 Indian Cricketer's Fathers' Controversial Statements: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला गया था, जिसका नतीजा नहीं निकल पाया। हालांकि, मुकाबले के बाद भारतीय फैंस को तक तगड़ा झटका तब लगा था, जब रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। किसी को इस बात की भनक नहीं थी कि अश्विन इस तरह का कुछ ऐलान करने वाले हैं।

Ad

वहीं, अश्विन की रिटायरमेंट के बाद उनके पिता ने एक बयान दिया जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ। अश्विन के पिता का कहना था कि उनके बेटे को संन्यास लेने के लिए मजबूर किया गया है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब किसी भारतीय क्रिकेटर द्वारा विवादित बयान दिया गया है। आइए नजर डालते हैं ऐसे पांच मौकों पर जब भारतीय क्रिकेटरों के पिता ने विवादित बयान दिए।

5. रविचंद्रन अश्विन के पिता ने टीम मैनेजमेंट पर लगाया बेटे का अपमान करने का आरोप

रविचंद्रन अश्विन की रिटायरमेंट के बारे में बोलते हुए उनके पिता ने कहा कि मुझे इसके बारे में आखिरी मिनट पर पता चला था। उनका मानना था कि संन्यास लेने का फैसला अश्विन का था, जिसमें मैं दखल नही दे सकता। लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह फैसला लिया, उसके कई कारण हो सकते हैं। सच्चाई केवल अश्विन ही जानते हैं, शायद उनको अपमानित किया गया हो। पिता द्वारा इस बयान के बाद अश्विन ने तुरंत सोशल मीडिया के जरिए सफाई पेश की और सभी से इस स्टेटमेंट को भूल जाने का अनुरोध किया।

Ad

4. युवराज सिंह के पिता का धोनी को थप्पड़ मारने वाला बयान

युवराज सिंह के पिता योगदान सिंह को हमेशा से ही एमएस धोनी से नाराजगी रही है। योगराज धोनी की आलोचना करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने एक बयान में कहा था कि अगर मैं पत्रकार होता, तो धोनी को थप्पड़ मार देता। दरअसल, योगराज अपने बेटे युवराज का करियर जल्दी खत्म होने का दोषी धोनी को ही मानते हैं। उन्होंने कहा हुआ है कि वो धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे।

3. रवींद्र जडेजा के पिता ने उनकी पत्नी पर लगाया था रिश्ते खराब करने का आरोप

रवींद्र जडेजा अपने पिता द्वारा लगाए आरोपों को लेकर चर्चा में आ गए थे। दरअसल, उनके पिता ने आरोप लगाया था कि जब से जडेजा की शादी हुई उनके बीच के रिश्ते खराब हो गए। इसका दोषी उन्होंने जडेजा की पत्नी रिवाबा को ठहराया था। जडेजा के पिता अपने बयान में यहां तक कहा था कि उनका जडेजा और उनकी पत्नी से अब कोई संबंध नहीं है।

2. एस श्रीसंत के पिता ने एमएस धोनी और हरभजन सिंह पर लगाया था गंभीर आरोप

2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग कांड में एस श्रीसंत की गिरफ्तारी के बाद, उनके पिता ने एमएस धोनी और हरभजन सिंह पर अपने बेटे को फंसाने एवं दिल्ली पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी में भूमिका निभाने का आरोप लगाया था। श्रीसंत के पिता ने कहा था कि धोनी और हरभजन मिलकर मेरे बेटे का करियर बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने धोनी पर अपने बेटे को टेस्ट टीम में नहीं लेने की धमकी देने का भी बड़ा आरोप लगाया था।

1. संजू सैमसन के पिता ने रोहित, कोहली और धोनी जैसे खिलाड़ियों को ठहराया दोषी

इस लिस्ट में संजू सैमसन के पिता का नाम भी शामिल हैं। उन्होंने धोनी के अलावा, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और रोहित के ऊपर अपने बेटे के करियर के 10 साल बर्बाद करने की बात कही थी। उनका मानना था कि इन सभी ने मिलकर सैमसन को चोट पहुंचाई थी। ये बयान भी काफी चर्चा में रहा था।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications