बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने निकलीं पत्नी रिवाबा, रविंद्र जडेजा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी की तस्वीर (photo credit: x.com/SPORTYVISHAL,CricCrazyJohns)

Ravindra Jadeja wife Rivab Jadeja: गुजरात में इस समय भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण वहां बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। बाढ़ की वजह से अब तक अलग-अलग जिलों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के चलते गुजरात में 23,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया जा चुका है।

Ad

वहीं भारतीय क्रिकेट रवीन्द्र जडेजा की पत्नी, रिवाबा जडेजा बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करने निकल पड़ी हैं। बता दें कि रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर विधान सभा सीट से भाजपा विधायक हैं। रिवाबा बाढ़ में फंसे लोगों की मदद कर रही हैं। रविंद्र जडेजा ने रिवाबा की तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है।

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए उतरीं रिवाबा जडेजा

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। रिवाबा जडेजा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "भले ही हम प्रकृति तक नहीं पहुंच सकते, लेकिन जरूरत पड़ने पर अपने लोगों की रक्षा और मदद कर सकते हैं।" जिसमें रिवाबा पानी से भरी गलियों में घूमती हुई दिख रही हैं, वह गलियों में घूम- घूमकर लोगों से मुलाकात भी कर रही हैं। रिवाबा के साथ मौजूद बचाव दल ने सीढ़ी के जरिए लोगों को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला। उन्होंने बारिश से प्रभावित लोगों को राशन भी बांटा।

Ad

रवीन्द्र जडेजा ने कहा- मुझे आप पर गर्व है

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवीन्द्र जडेजा ने अपनी पत्नी के कार्य की तारीफ की है। रिवाबा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "आप बहुत अच्छा काम कर रही हैं. मुझे आप पर बहुत गर्व है।" वहीं फैंस भी रिवाबा जडेजा द्वारा किए गए बचाव कार्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि रिवाबा जडेजा ने गुजरात टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वहीं 2022 में उन्होंने भाजपा की ओर से जामनगर उत्तर सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के भीपेन्द्र सिंह जडेजा को हराया था। 53 हजार से भी अधिक वोटों से जीतकर वह जामनगर की एमएलए बनी थीं। उनको कई बार लोगों की मदद करते हुए देखा गया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications