IPL 2025 Expected Wicketkeepers for all Franchise: आईपीएल के 18वें सीजन को शुरू होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं। IPL की शुरुआत 21 मार्च से होने वाली है और इस बार सभी टीमें नए रूप में नजर आएंगी। उसकी वजह ये है कि IPL 2025 के लिए पिछले साल नवंबर में मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था, जिसमें सभी टीमों ने अपने बजट के मुताबिक खिलाड़ियों को खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। ऐसे में इस बार कई खिलाड़ी ऐसे होंगे, जो अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के विरुद्ध खेलते नजर आएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको सभी दस टीमों के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो IPL 2025 में अपनी टीम के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।10. पंजाब किंग्सपंजाब किंग्स आईपीएल के पहले सीजन से इस मेगा लीग का हिस्सा बनी हुई है, लेकिन अब तक ट्रॉफी नहीं जीती है। IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स के स्क्वाड में 3 विकेटकीपर शामिल हैं। इसमें प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद और जोश इंगलिस का नाम शामिल है। पूरी उम्मीद है कि प्रभसिमरन सिंह ही विकेटकीपर के रोल में नजर आएंगे।9. सनराइजर्स हैदराबादIPL 2024 की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन विकेटों के पीछे दस्ताने पहने नजर आएंगे। SRH ने क्लासेन को मेगा ऑक्शन से पहले 23 करोड़ में रिटेन किया था। क्लासेन एक शानदार विकेटकीपर होने के साथ विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं।8. कोलकाता नाइट राइडर्सकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए विकेटकीपर के रोल में क्विंटन डी कॉक के नजर आने की उम्मीद जताई जा रही है। फ्रेंचाइजी ने डी कॉक को मेगा ऑक्शन में 3.6 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।7. चेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई सुपर किंग्स के पास एमएस धोनी के रूप में विश्व का सबसे अनुभवी विकेटकीपर मौजूद है। धोनी IPL 2025 में एक बार फिर विकेटों के पीछे दिखेंगे। CSK ने धोनी को मेगा ऑक्शन से पहले 4 करोड़ में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था।6. दिल्ली कैपिटल्सदिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब फ्रेंचाइजी से अलग हो चुके हैं। हालांकि, डीसी ने मेगा ऑक्शन के दौरान बड़ा दांव लगाते हुए केएल राहुल को खरीदने में कामयाबी हासिल की थी। राहुल के अब IPL 2025 में DC के लिए विकेटकीपर बनने की उम्मीद है।5. राजस्थान रॉयल्सराजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन एक अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि आगामी सीजन में वो अपनी टीम के लिए कीपिंग की जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे।4. लखनऊ सुपर जायंट्सIPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के पास विकेटकेपर्स के तीन विकल्प मौजूद होंगे। लेकिन फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत को इस रोल को निभाने के लिए कहेगी। पंत को कीपिंग का काफी अनुभव है। दस्तानों के साथ पंत विकेट के पीछे से मैच पलटने की ताकत रखते हैं View this post on Instagram Instagram Post3. मुंबई इंडियंसIPL में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले इशान किशन को रिलीज कर दिया था। इशान अब SRH का हिस्सा बन गए हैं। IPL के 18वें सीजन में MI के लिए रेयान रिकेल्टन अब विकेटकीपर की भूमिका में दिख सकते हैं, जो कि दक्षिण अफ्रीका के हैं।2. गुजरात टाइटंसगुजरात टायटंस ने मेगा ऑक्शन में जोस बटलर को खरीदकर अपने साथ जोड़ा। पूरी उम्मीद है कि IPL के 18वें सीजन में बटलर ना केवल बल्लेबाजी यूनिट में अहम योगदान देने के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करेंगे।1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुIPL 2025 में फिल साल्ट आरसीबी के लिए विकेटकीपर के रोल में दिख सकते हैं, जो पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं। साल्ट इंग्लैंड के प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। वह विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते भी नजर आ सकते हैं।