Rishabh Pant, IPL Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन की तारीख के ऐलान आने वाले कुछ दिनों में हो सकता है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार मेगा ऑक्शन 2022 में हुआ था, जिसे तीन साल बीत चुके हैं। इस बार कई बड़े खुद अपनी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़कर मेगा ऑक्शन में शामिल होना चाहते हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो पंत ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ देंगे। दरअसल, वह डीसी मैनेजमेंट से खुश नहीं है। उन्होंने हाल ही में रिकी पोंटिंग को हेड कोच के पद से हटाया था, जिनके पंत काफी करीब थे। इसके अलावा सौरव गांगुली को भी डायरेक्टर पद से हटा दिया गया है। इसी वजह से शायद पंत अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा नहीं रहेंगे। कई फ्रेंचाइजी पंत के ऑक्शन में आने का इंतजार कर रही हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 टीम का जिक्र करेंगे, जो ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती हैं। View this post on Instagram Instagram Post3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस लिस्ट में शामिल है। माना जा रहा है कि आरसीबी इस बार अपने कप्तान फाफ डू प्लेसी को रिटेन नहीं करेगी। वहीं, टीम को इस बार एक विकेटकीपर बल्लेबाज की भी जरूरत रहेगी, क्योंकि दिनेश कार्तिक आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी के लिए ऋषभ पंत एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मानें तो अगर आरसीबी पंत को मेगा ऑक्शन में खरीद लेती है, तो वह अकेले इन दोनों भूमिका को निभा सकते हैं। 2. लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा कप्तान केएल राहुल हैं, जिन्हें शायद इस बार फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर देगी। अभी तक फ्रेंचाइजी की ओर से ऐसा कोई भी हिंट नहीं मिला है कि वे राहुल को रिटेन करने के मूड में हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी की नजरें ऑक्शन में किसी ऐसे भारतीय खिलाड़ी को खरीदने के ऊपर होंगी, जो धाकड़ बल्लेबाजी करने में माहिर हो। पंत एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो किसी भी नंबर पर खेलने के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। इसके साथ पंत को कप्तानी का भी अच्छा-खासा अनुभव है, जिसका फायदा LSG को मिल सकता है। 1. पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन पहले ही आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। अगर वो संन्यास ना भी लेते तो भी फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाती। अब पंजाब किंग्स ने रिकी पोंटिंग को अपना हेड कोच बनाया है, जिनके पंत के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। पोंटिंग पंत की काबिलियत से अच्छे से वाकिफ हैं। ऐसे में पोंटिंग के कहने के पर फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में पंत को टारगेट करती नजर आ सकती है।