RCB में शामिल होगा मुंबई इंडियंस का बड़ा खिलाड़ी? बनाया जा सकता है टीम का कप्तान

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव (Photo Credit - @SPORTYVISHAL)
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव (Photo Credit - @SPORTYVISHAL)

Mumbai Indians Player Could Play For RCB : आईपीएल 2025 के रिटेंशन को लेकर अभी तक संशय की स्थिति बरकरार है। किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा और किन्हें रिलीज किया जाएगा, इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। सभी फ्रेंचाइजी रिटेंशन के नियमों का इंतजार कर रही हैं। इसके बाद ही वो कोई फैसला लेंगी। हालांकि इससे पहले काफी सारे खिलाड़ियों को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। ताजा मामला मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ा हुआ है। खबर है कि इस टीम का एक बेहतरीन खिलाड़ी इस बार आरसीबी का हिस्सा बन सकता है और उसे टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है।

Ad

मुंबई इंडियंस टीम में पिछले सीजन काफी बवाल हुआ था। रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया गया था। इसी वजह से फैंस हार्दिक पांड्या के काफी खिलाफ हो गए थे। उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। इसके बाद खबर आई थी कि रोहित शर्मा शायद आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम को छोड़ सकते हैं और ऑक्शन में जा सकते हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में लाना चाहती है RCB

वहीं मुंबई इंडियंस के ही एक और खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को लेकर अब चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। ABP न्यूज में छपी खबर के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को आरसीबी किसी भी कीमत पर अपनी टीम में लाना चाहती है। खबरों के मुताबिक आरसीबी फाफ डू प्लेसी को हटाकर सूर्यकुमार यादव को अपना नया कप्तान बनाना चाहती है और इसके लिए वो मुंबई इंडियंस को कोई भी रकम देने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक यह नहीं है कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी सूर्यकुमार यादव को रिलीज करना चाहती है या नहीं।

आपको बता दें कि आरसीबी अभी तक एक बार फिर आईपीएल का टाइटल नहीं जीत पाई है। उन्होंने इसी वजह से विराट कोहली को हटाकर फाफ डू प्लेसी को टीम का कप्तान बना दिया था लेकिन इसके बावजूद उनकी किस्मत नहीं बदली। टीम अभी भी आईपीएल की चैंपियन नहीं बन पाई है। इसी वजह से आरसीबी को एक बेहतरीन कप्तान की तलाश है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications