'वो बहुत क्यूट हैं...हम जब मिलेंगे...;' शुभमन गिल के साथ नाम जुड़ने पर रिद्धिमा पंडित ने दिया खास रिएक्शन, कह दी बड़ी बात

ridhima pandit
शुभमन गिल के साथ शादी की अफवाहों पर बोलीं रिद्धिमा पंडित (photo caption: instagram/ ridhimapandit ,shubmangill) )

Ridhima Pandit reacts on marriage rumours with Shubman Gill: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की शादी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं कि वह दोनों 2024 के आखिरी तक सात फेरे ले लेंगे। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर काफी चर्चा भी है।

Ad

वहीं, शादी की अफवाहों पर रिद्धिमा ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है और यह लोगों के द्वारा फैलाई गई अफवाह है। फ़िल्मीज्ञान के साथ खास इंटरव्यू में रिद्धिमा ने अपने और शुभमन गिल के रिश्ते पर खुलकर बात की।

Ad

मै कभी मिली नहीं तो शादी कैसी

शुभमन से शादी की अफवाहों पर रिद्धिमा ने कहा, "मैं उनसे कभी मिली भी नहीं हूं। ना ही मेरी कभी शुभमन से बात हुई है। वह एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि जब कभी मैं शुभमन से मिलूंगी तो इस बात पर चर्चा करूंगी कि हम लोगों की शादी की अफवाहें उड़ रहीं थी। हम दोनो लोगों के लिए वो पल बहुत फनी होगा। हम दोनों इस बारें में बात करके हंसेंगे। शुभमन बहुत क्यूट हैं।"

इससे पहले मई में रिद्धिमा और शुभमन की शादी की अफवाह उड़ी थी, जिसमें दावा किया गया था कि 'बहू हमारी रजनीकांत' शो में नजर आ चुकीं रिद्धिमा पंडित दिसंबर 2024 में क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। इन अफवाहों पर रिद्धिमा ने कहा, "उस वक्त पत्रकारों के बहुत सारे कॉल आए और उन्होंने मेरी शादी के बारे में पूछा, मै खुद अचंभित थी कैसी शादी जिसके बारें में मुझे खुद नहीं पता है। मै शादी नहीं कर रही हूं। अगर मेरी जिंदगी में शादी जैसा कुछ होगा तो मैं खुद इसके बारें में बात करूंगी। फिलहाल इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।"

सारा तेंदुलकर से भी जुड़ता रहता है शुभमन का नाम

इससे पहले ऐसी अफवाहें थीं कि शुभमन गिल पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इन दोनों की ही तरफ से ऐसा कोई रिएक्शन या कुछ खास नहीं देखने को मिला, जिससे कहा जाए कि इस तरह की अफवाहों में सच्चाई है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications