Rinku Singh pleaded for his sister on social media: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। रिंकू सिंह को बचपन से ही क्रिकेट में रूचि थी और बेहद गरीब और साधारण परिवार से होने के बावजूद उन्होंने अपनी लगातार मेहनत और लगन से क्रिकेटर बनने का सपना पूरा किया। रिंकू का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को यूपी के अलीगढ़ में हुआ था। वह 5 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। रिंकू के पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, वह गैस सिलिंडर डिलीवरी का काम करते थे। रिंकू के पिता बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनका बेटा इस खेल में समय बर्बाद करे लेकिन रिंकू अपनी मेहनत से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। आईपीएल 2025 के लिए उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, वहीं रिंकू सिंह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेहद करीब है। रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, इसी कड़ी में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमे वह फैंस से अपनी बहन के लिए गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। रिंंकू सिंह ने अपनी बहन के लिए कही यह बातरिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी बना रखा है। अपनी बहन को सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाने के लिए रिंकू सिंह ने अपने फैंस से गुहार लगाई है कि वह उनकी बहन को फॉलो करें और उनके चैनल को सब्सक्राइब करें, जिससे उनके फॉलोअर्स बढ़ें और एक मिलियन हो जाएं। वहीं रिंकू ने अपने फैंस से अपनी बहन को सही सलाह देने की भी बात कही है जिससे उनके करियर में ग्रोथ करने में मदद मिले। View this post on Instagram Instagram Postगौरतलब है कि रिंकू सिंह की बहन नेहा अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अक्सर अपने भाई के साथ भी वीडियो शेयर करती रहती हैं। रिंकू अपनी बहन के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। उन्होंने नेहा के इस वीडियो को अपने इंंस्टाग्राम प्रोफाइल की स्टोरी पर भी शेयर किया है। नेहा के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर 593k फॉलोअर्स हैं। वहीं फैंस भी नेहा सिंह को काफी सपोर्ट करते हैं।