भारत के नए खिलाड़ी की युवराज सिंह और एम एस धोनी से हुई तुलना...पूर्व विकेटकीपर का बड़ा बयान

Twenty20 International - India v Australia
Twenty20 International - India v Australia

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को लेकर पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रिंकू सिंह की तुलना एम एस धोनी और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों के साथ की है। किरण मोरे के मुताबिक रिंकू के पास इतनी काबिलियत है कि वो युवराज और एम एस धोनी की तरह एक बेहतरीन फिनिशर बन सकते हैं।

Ad

रिंकू सिंह ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से आईपीएल 2023 के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में पांच गेंद पर लगातार पांच छक्के लगाकर मैच जिताने का कारनामा किया था। इसके बाद वो वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा का विषय बन गए थे। इसके अलावा भी रिंकू सिंह ने केकेआर के लिए कई जबरदस्त पारियां खेली थी। वो किसी भी स्थिति से मैच फिनिश करने में माहिर हैं।

रिंकू सिंह बेहतरीन फिनिशर बन सकते हैं - किरण मोरे

किरण मोरे के मुताबिक रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए जबरदस्त फिनिशर बन सकते हैं। उन्होंने जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान कहा,

मैं काफी समय से इंडियन टीम में इस चीज का इंतजार कर रहा था। रिंकू सिंह पांचवें और छठे नंबर पर काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और वो टीम के जबरदस्त फिनिशर बन सकते हैं। हम सबने युवराज सिंह और एम एस धोनी को देखा है। उसके बाद हमें इन दोनों जैसा फिनिशर नहीं मिला। हमने कई सारे खिलाड़ियों को ट्राई किया लेकिन ढूंढ नहीं पाए। तिलक वर्मा भी हैं और वो भी फिनिशर का रोल निभा सकते हैं। रिंकू इसके अलावा जबरदस्त फील्डर हैं। मैंने उनको डोमेस्टिक क्रिकेट में भी देखा है और उनके अंदर काफी सुधार हुआ है।

आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू तो किया लेकिन उन्हें बारिश की वजह से बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। हालांकि उन्होंने फील्डिंग काफी अच्छी की थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications